पीटी उषा बनी भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष, इस नाम से हैं मशहूर

केंद्रीय मंत्री किरन रिजिजू ने पीटी उषा को भारतीय ओलंपिक संघ का अध्यक्ष चुने जाने पर शुभकामनाएं दीं।

178

मशहूर एथलीट पीटी उषा को भारतीय ओलंपिक संघ का अध्यक्ष बनाया गया है। वे इस पद का अध्यक्ष बनने वाली पहली महिला हैं। केंद्रीय मंत्री किरन रिजिजू ने उन्हें इस पद पर चुने पर शुभकामनाएं दीं। पीटी उषा को उड़न परी के नाम से जाना जाता है। किरन रिजिजू पहले खेल मंत्री रह चुके हैं।

पीटी उषा ने दी थी जानकारी
पीटी उषा ने इससे पहले इस पद के लिए नामांकन दाखिल करने के बारे में जानकारी दी थीं। उन्होंने कहा था कि वे इस पद के लिए नामांकन दाखिल कर रही हैं। इस पद के अध्यक्ष चुने जाने से पहले 26 नवंबर को पीटी उषा ने नामांकन भरने के बाद कहा था,” मैं अपने साथी एथलीट्स और राष्ट्रीय संघों के गर्मजोशी के साथ सहयोग और समर्थन के साथ आईओए के अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल करने में गर्व महसूस कर रही हूं।”

टीम के 14 लोगों ने दाखिल किया नामांकन
पीटी उषा के साथ ही उनकी टीम के अन्य 14 लोगों ने भी अन्य पदों के लिए नामांकन दाखिल किया है। इस आईओए के चुनावों के नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 27 नवंबर को समाप्त हो गई थी। उड़न परी नाम से मशहूर पीटी उषा को भाजपा का प्रत्याशी माना जाता है।

भाजपा ने किया था राज्य सभा सदस्य के लिए नामित
भाजपा ने इसी वर्ष जुलाई में पीटी उषा को राज्य सभा का सदस्य नामित किया था। आईओए के चुनाव के बारे में जानकारी देते हुए चुनाव अधिकारी उमेश सिन्हा ने कहा था कि 25 और 26 नवंबर को किसी ने नामांकन नहीं भरा, लेकिन 27 नवंबर को 24 प्रत्याशियों ने नामांकन दायर किया।

महान एथलीट्स में से एक
पीटी उषा अब तक की सबसे महान एथलीट्स में से एक हैं। उन्होंने एशियाई खेलों में चार गोल्ड मेडल और सात सिल्वर मेडल जीते थे। वे लॉन्स एंजिल्स 1984 ओलंपिक में महिलाओं की 400 मीटर बाधा दौड़ में एक सेकंड के 100वे हिस्से से पोडियम फिनिश करने से चूक गई थीं। यहां उनका 55.42 सेकंड का समय अब भी एक एक राष्ट्रीय रिकॉर्ड के रूप में बरकरार है।

Join Our WhatsApp Community

Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.