टोक्यो 2020 ओलिम्पिक: महिला ब्रिगेड ने जगाई पदक की आस

100

टोक्यो ओलिम्पिक में महिलाओं ने पदक की आस जीवित रखी है। खेल के पांचवे दिन बैडमिन्टन में पीवी सिंधू, बॉक्सिंग में पूजा रानी और तीरंदाजी में दीपिका कुमारी ने अपने-अपने चक्र में जीत प्राप्त की है। इन ग्रेट गर्ल्स के विजयी अभियानों के कारण भारत को ओलिम्पिक में पदकों की आशा जगी है।

तीरंदाजी में दीपिका कुमारी ने अमेरिका की जेनिफर मुसिनो फर्नांडिस को 16 राउंड में हरा दिया। इसके साथ ही दीपिका कुमारी को प्री क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया है। पीवी सिंधू ने बैडमिन्टन के सीधे मुकाबले में चैंग नान यी को पराजित करके अगले चक्र में प्रवेश किया है। इसी प्रकार 75 किलोग्राम वर्ग में पूजा रानी ने बॉक्सिंग के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया है। बैडमिन्टन में पुरुष व महिला खिलाड़ियों में पीवी सिंधू एक मात्र खिलाड़ी हैं जिनसे अब पदक की आशा है।

ये भी पढ़ें – चैन की नींद सो रहे थे मजदूर, तभी आ गया मौत का ट्रक! फिर हुआ ऐसा

मीराबाई का स्वागत
टोक्यो 2020 अलिम्पिक में रजत पदक जीतनेवाली मीराबाई चानू का स्वागत सत्र चल रहा है। खेलों के पहले दिन ही मीराबाई ने पदक तालिका में भारत का नाम सूचीबद्ध करा दिया था। परंतु, इसके बाद से पदकों के सूखे की परिस्थिति बनी हुई है। पांचवे दिन महिला खिलाड़ियों का उल्लेखनीय प्रदर्शनों के कारण एक आस अवश्य जागृत हुई है कि आगामी दिनों में भारत की झोली में कुछ और पदक आ सकते हैं।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.