टोक्यो 2020 ओलिंम्पिक: वंदना का पिता को वंदन, सिंधु का स्वर्ण स्वप्न टूटा पर अच्छी खबरें भी यहां से आई

ओलिम्पिक खेलों के नौवें दिन भारत के खिलाड़ियों की ओर से खबरें खट्टी मीठी आईं।

106

ओलिम्पिक खेलों में बड़ा उलटफेर हो गया है। पीवी सिंधु से स्वर्ण का स्वप्न चूर हो गया है। जबकि, महिला हॉकी में वंदना की हैट्रिक से टीम की मेडल प्राप्ति की आशाएं बनी हुई हैं। इस प्रकार डिस्कस थ्रो में देश पहला मेडल प्राप्त कर सकता है।

ओलिम्पिक खेलों के 9वें दिन भारतीय खिलाड़ियों का प्रदर्शन मिला जुला रहा। हॉकी में वंदना कटारिया ने सर्वोत्कृष्ट प्रदर्शन किया। उनकी हैट्रिक से भारत ने दक्षिण अफ्रीका पर जीत प्राप्त की है। वंदना भारत की पहली महिला हॉकी खिलाड़ी हैं जिन्होंने ओलिम्पिक में हैट्रिक लगाई है। वंदना हरिद्वार के रोशनाबाद गांव की रहनेवाली हैं। सामान्य परिवार से संबद्ध वंदना के पिता का कुछ दिनों पूर्व ही निधन हुआ था, परंतु वे अपनी तैयारियों के कारण अंत्येष्टि में शामिल नहीं हो पाई थीं। अब अपनी हैट्रिक से वंदना ने पिता को वंदन किया है।

ये भी पढ़ें – आतंक आउट: मारा गया अंतरराष्ट्रीय आतंकवादी मसूद अजहर का वो ‘लंबू’

डिस्कस थ्रो में कमलप्रीत कौर फाइनल में प्रवेश कर गई हैं। वे राष्ट्रीय रिकॉर्ड होल्डर हैं। उन्होंने तीसरे प्रयास में 64 मीटर का थ्रो करके फाइनल में स्थान प्राप्त किया। उन्होंने पहले प्रयास में 60.29 मीटर, दूसरे में 63.97 मीटर और तीसरे प्रयास में 64 मीटर का थ्रो किया। कमलप्रीत कौर पंजाब के श्री मुक्तसर साहिब जिले के बादल गांव की रहनेवाली हैं। ओलिम्पिक खेलों में वे पहली बार शामिल हुई हैं और अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं। यदि वे मेडल जीतती हैं तो कमलप्रीत कौर भारत की पहली महिला होंगी जो एथलेटिक्स में मेडल प्राप्त करेंगी।

https://twitter.com/PIB_India/status/1421344554746204162

पीवी सिंधु से इस बार बड़ी आशा थी। परंतु, वे चीनी ताइपे की खिलाड़ी ताइ जू यिंग से हार गईं। इसके साथ ही उनके फाइनल में प्रवेश की आशाओं को विराम लग गया है। परंतु, पदक की आशा अब भी बनी हुई है। सिंधु अब कांस्य पदक के लिए रविवार को खेलेंगी।

तीरंदाजी में अंतनु दास प्री क्वार्टर फाइनल में हार गए हैं। इसके अलावा बॉक्सिंग में मेडल की रेस से पूजा रानी का आह्वान समाप्त हो गया है। वे प्री क्वार्टर फाइनल मैच में चीन की ली कियान से हार गईं।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.