Commonwealth Games : भारतीय महिला हॉकी टीम में झारखंड की ये तीन बेटियां शामिल

झारखंड के खिलाड़ियों का बड़ी-बड़ी प्रतियोगिता में चयन होने पर हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोला नाथ सिंह सहित तमाम पदाधिकारियों ने खुशी जाहिर की है।

115

झारखंड की तीन खिलाड़ियों का कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए भारतीय महिला हॉकी टीम में चयन हुआ है। इन खिलाड़ियों में निक्की प्रधान, सलीमा टेटे और संगीता कुमारी का नाम शामिल हैं। हॉकी झारखंड के उपाध्यक्ष मनोज कोनबेगी ने 23 जून की रात को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि हॉकी इंडिया ने इंग्लैंड के बर्मिंघम में 28 जुलाई से शुरू होने वाले कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए 18 सदस्यीय भारतीय महिला हॉकी टीम का चयन किया। इस टीम में झारखंड की तीन खिलाड़ी निक्की प्रधान, सलीमा टेटे और संगीता कुमारी भी शामिल हैं। झारखंड के तीनों ही खिलाड़ी अभी नीदरलैंड में एफआईएच प्रो लीग हॉकी प्रतियोगिता खेल रही हैं। वहीं से ही एक जुलाई से आयोजित विश्व कप महिला हॉकी प्रतियोगिता में वह भाग लेंगी।

ये भी पढ़ें – शिवसेना से पहले इन दलों में भी हो चुका है विद्रोह

हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोला नाथ सिंह ने जताई खुशी
झारखंड के खिलाड़ियों का बड़ी-बड़ी प्रतियोगिता में चयन होने पर हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोला नाथ सिंह सहित तमाम पदाधिकारियों ने खुशी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि झारखंड के हॉकी के इतिहास के लिए बहुत बड़ा अवसर है कि ओलंपिक गेम्स, वर्ल्ड कप, कॉमन वेल्थ, एशिया कप, एशियन गेम्स जैसे बड़े-बड़े प्रतियोगिताओं के लिए झारखंड के खिलाड़ी नियमित रूप से चयनित हो रहे हैं। ये आने वाले पीढ़ी के लिए प्रेरणा का कार्य करेंगी।

राष्ट्रमंडल खेलों में भारत को इंग्लैंड, कनाडा, वेल्स और घाना के साथ पूल ए में रखा गया है। भारत अपने अभियान की शुरुआत 29 जुलाई को घाना के खिलाफ करेगा।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.