PM Modi 10 अक्टूबर को एशियाई खेलों के पदक विजेताओं से करेंगे मुलाकात

भारत ने एशियाई खेल 2022 में 28 स्वर्ण पदक सहित कुल 107 पदक जीते हैं। जीते गए पदकों की कुल संख्या के मामले में एशियाई खेलों में यह भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।

143

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 10 अक्टूबर की शाम लगभग 4:30 बजे मेजर ध्यानचंद स्टेडियम, नई दिल्ली में एशियाई खेलों (Asian Games) 2022 में पदक विजेताओं (medal winners) के दल के साथ बातचीत करेंगे और संबोधित करेंगे।

भारतीय एथलीटों ने जीते 107 पदक
प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) ने 09 अक्टूबर को यह जानकारी दी। यह कार्यक्रम पीएम मोदी (PM Modi) द्वारा एशियाई खेलों 2022 में भारतीय दल की उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए एथलीटों को बधाई देने और उन्हें भविष्य की प्रतियोगिताओं के लिए प्रेरित करने का एक प्रयास है। भारत ने एशियाई खेल 2022 में 28 स्वर्ण पदक सहित कुल 107 पदक जीते हैं। जीते गए पदकों की कुल संख्या के मामले में एशियाई खेलों में यह भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।

कार्यक्रम में एशियाई खेलों के लिए भारतीय दल के एथलीट, उनके कोच, भारतीय ओलंपिक संघ के अधिकारी, राष्ट्रीय खेल महासंघों के प्रतिनिधियों के साथ-साथ युवा मामले और खेल मंत्रालय के अधिकारी भी भाग लेंगे।

यह भी पढ़ें – Nawada: 20 साइबर अपराधी गिरफ्तार, लोगों को फंसाने करते थे ये काम…

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.