Hero Hockey India League: हॉकी इंडिया ने गुरुवार को हीरो हॉकी इंडिया लीग (एचाईएल) के 2025/26 सीजन के लिए नया आधिकारिक प्रोमो जारी करते हुए अपने ताज़ा ब्रांड लाइन “बिग इज बिग” का अनावरण किया। यह कैंपेन लीग की भव्य वापसी की घोषणा करता है और संकेत देता है कि आगामी सीजन पैमाने, ऊर्जा और दर्शक अनुभव के मामले में अब तक का सबसे बड़ा होगा।(Hero Hockey India League)
नए कैंपेन की क्रिएटिव दिशा हॉकी की गति, ताकत और रोमांच को केंद्र में रखती है। प्रोमो देशभर के हॉकी प्रशंसकों के बीच भावनात्मक जुड़ाव को मजबूत करने के उद्देश्य से तैयार किया गया है। इसे कई प्लेटफॉर्म्स और बाजारों में पेश किया जाएगा, ताकि लीग की अधिकतम दृश्यता सुनिश्चित की जा सके।(Hero Hockey India League)
2024 में रिकॉर्ड तोड़ दर्शक संख्या
2024 में एचआईएल की वापसी बेहद सफल रही थी। प्रसार भारती और सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के सहयोग से लीग ने 40.8 मिलियन की कुल दर्शक पहुंच दर्ज की, जो 2017 सीजन की तुलना में 48% अधिक थी।
– पुरुष फाइनल को 3.07 मिलियन दर्शकों ने देखा।
– सबसे अधिक देखे गए महिला मुकाबले को 2.92 मिलियन व्यू मिले।
– अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी लीग का दायरा बढ़ा और यह टीवी व ओटीटी प्लेटफॉर्म्स के जरिए 18 देशों में 5 मिलियन से अधिक दर्शकों तक पहुंची। ोशल मीडिया पर भी लीग ने शानदार प्रदर्शन किया और तीनों प्रमुख प्लेटफॉर्म्स पर 01 अरब से ज्यादा व्यूज दर्ज किए।(Hero Hockey India League)
360-डिग्री मार्केटिंग रणनीति
आगामी सीजन के लिए 360-डिग्री मार्केटिंग रणनीति तैयार की गई है।
– एनिमेटेड प्रोमो फिल्में हर फ्रेंचाइज़ी शहर को जीवंत रूप में दिखाएंगी
– आउटडोर इंस्टॉलेशन देशभर में चर्चा बढ़ाएंगे
– टीवी, रेडियो, OTT और डिजिटल माध्यमों पर मजबूत उपस्थिति
– सोशल मीडिया पर रील्स, खिलाड़ी फीचर्स, बिहाइंड-द-सीन कंटेंट और इंफ्लुएंसर सहयोग से प्रशंसकों की भागीदारी बढ़ाई जाएगी
हॉकी इंडिया अधिकारियों की प्रतिक्रिया
एचआईएल गवर्निंग कमेटी के चेयरपर्सन डॉ दिलीप तिरकी ने कहा, “प्रोमो लॉन्च के साथ नई काउंटडाउन शुरू हो चुकी है। इस बार लीग पहले से बड़ी और बेहतर होगी। हमारा लक्ष्य है कि हॉकी को अधिक लोगों तक पहुंचाया जाए और नई पीढ़ी को प्रेरित किया जाए।”
गवर्निंग कमेटी सदस्य भोलानाथ सिंह ने कहा, “हम चाहते हैं कि एचआईएल की वापसी दर्शकों के लिए रोमांचक और सरल हो। यह कैंपेन लीग में नई ऊर्जा भरता है और बड़ा अनुभव देने का वादा करता है।”(Hero Hockey India League)
सीजन का कार्यक्रम
– महिला लीग: 28 दिसंबर 2025 से 10 जनवरी 2026, रांची
– पुरुष लीग: 3 जनवरी से 26 जनवरी 2026, चेन्नई, रांची और भुवनेश्वर
नई पहचान और बढ़े हुए पैमाने के साथ HIL 2025/26 भारतीय हॉकी को नए मुकाम पर ले जाने के लिए तैयार है।
Join Our WhatsApp Community
