New Delhi: भारत में जन्मी मादा चीता मुखी ने पांच शावकों को दिया जन्म, केन्द्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव ने खुशी जताते हुए कही ये बात

भारत में जन्मी मादा चीता मुखी ने पांच शावकों को जन्म दिया है। केन्द्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव ने गुरुवार को इस खबर को साझा करते हुए खुशी जताई है।

58

New Delhi: भारत में जन्मी मादा चीता मुखी ने पांच शावकों को जन्म दिया है। केन्द्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव ने गुरुवार को इस खबर को साझा करते हुए खुशी जताई है। उन्होंने ‘एक्स’ पर किए गए अपने सोशल मीडिया पोस्ट में इसे ऐतिहासिक बताया।(New Delhi)

उन्होंने बताया कि मादा चीता मुखी और उसके सभी शावक स्वस्थ हैं। यादव ने कहा कि यह उपलब्धि भारत में चल रहे संरक्षण प्रयासों और ‘प्रोजेक्ट चीता’ के भविष्य को लेकर विश्वास को और मजबूत करती है।(New Delhi)

भूपेन्द्र यादव ने बताया कि इतिहास में पहला अवसर है, जब भारत में जन्मी किसी चीता ने सफलतापूर्वक प्रजनन किया है। भारत में जन्मी पहली मादा चीता मुखी ने पांच शावकों को जन्म दिया है, यह घटना भारत के चीता पुनर्स्थापन कार्यक्रम के लिए मील का पत्थर है।(New Delhi)

ये भी पढ़ेंः Bloomberg New Economy Forum: ‘ अपने प्रकाशित कंटेंट की जिम्मेदारी लेनी चाहिए ताकि…!’ अश्विनी वैष्णव की सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को सख्त सलाह

उन्होंने कहा कि यह घटना भारतीय आवासीय परिस्थितियों में चीतों की अनुकूलन क्षमता, स्वास्थ्य और दीर्घकालिक अस्तित्व की मजबूत संभावनाओं को दर्शाती है। मंत्री ने कहा कि यह उपलब्धि भारत में आनुवंशिक रूप से विविध चीता आबादी स्थापित करने की हमारी उम्मीद को और सुदृढ़ करता है।(New Delhi)

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.