Cricket World Cup: भारत का पहला विकेट गिरा, रोहित ने रचा एक और इतिहास

992

Cricket World Cup: भारत का पहला विकेट 71 के स्कोर पर गिर चुका है। रोहित शर्मा (Rohit Sharma) तेज गति से रन बना रहे थे लेकिन एक लंबा शॉट मारने के चक्कर पर वो लपके गये। कप्तान रोहित शर्मा ने 47 रनों की काफी तेज पारी खेली। नौ ओवरों के बाद भारत (India) का स्कोर 75 रन है। इस समय शुभमन गिल और विराट कोहली भारतीय पाली को आगे बढ़ा रहे हैं।

रोहित विश्व कप में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज
रोहित शर्मा ने इस मैच में चार छक्के जड़ दिए हैं और वह विश्व कप में 50 छक्के लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। वह विश्व कप में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी भी हैं। उन्होंने क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ा। वह विश्व कप के एक संस्करण में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। इस मामले में भी क्रिस गेल को पीछे छोड़ा, जिन्होंने 2015 विश्व कप में 26 छक्के लगाए थे।

यह भी पढ़ें – Cricket World Cup: सेमीफाइनल में भारत की जीत के लिए गंगा आरती

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.