Cricket: भारत ने आस्ट्रेलिया को हराया, ईशान और सूर्या ने कंगारुओं को जमकर धोया

भारत के लिए सूर्यकुमार यादव और ईशान किशन ने अर्धशतक लगाए। इन दोनों ने 67 गेंदों में 112 रनों की साझेदारी की।

997

Cricket: भारत ने पहले टी-20 मैच में ऑस्ट्रेलिया  (Australia) को दो विकेट से हरा (defeated) दिया। ऑस्ट्रेलिया द्वारा दी गई 209 रनों की चुनौती को भारत (India) ने आखिरी गेंद पर छक्का मारकर पूरा कर लिया। भारत के लिए सूर्यकुमार यादव और ईशान किशन ने अर्धशतक लगाए। इन दोनों ने 67 गेंदों में 112 रनों की साझेदारी की।

डायमंड डक के शिकार हुए गायकवाड़
ऑस्ट्रेलिया द्वारा दी गई 209 रन की चुनौती का पीछा करते हुए भारत की शुरुआत खराब रही। ऋतुराज गायकवाड़ डायमंड डक का शिकार होकर खाता भी नहीं खोल सके। यशस्वी जयसवाल यशस्वी जयसवाल ने 8 गेंदों में दो चौकों और दो छक्कों की मदद से भी 21 रन चलते बने।  भारत ने 22 रन पर दो विकेट खो दिए थे। लेकिन फिर ईशान किशन और सूर्या ने भारतीय टीम की अच्छी दिशा दी। इशान किशन ने 5 छक्के और 2 चौके के साथ 39 गेंदों पर 58 रन बनाए। सूर्यकुमार यादव ने 4 छक्के और 9 चौके की मदद से 42 गेंदों में 80 रनों का योगदान दिया।

रिंकू सिंह ने छक्के से दिलाई जीत
तिलक वर्मा 12 और अक्षर पटेल दो रनों का योगदान दे सके। रवि बिश्नोई और अर्शदीप खाता भी नहीं खोल सके। आखिरी ओवर में भारत ने तीन विकेट गंवाए। लेकिन रिंकू सिंह ने छक्का जड़कर टीम इंडिया को जीत दिला दी। रिंकू ने 14 गेंद पर 22 रन बनाये। ऑस्ट्रेलिया की ओर से तनवीर संघा ने 4 ओवर में 47 रन देकर दो विकेट लिए। स्टोइनिस ने 3 ओवर में 36 रन दिए। इलिस ने 4 ओवर में 44 रन दिए।

यह भी पढ़ें – Silkyara Tunnel: बचाव अभियान आखिरी पड़ाव पर, ड्रोन भी तैयार,

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.