Commonwealth Games: हरियाणा की बेटियों का मुक्केबाजी में जलवा, भारत को दिलाए डबल गोल्ड

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में हरियाणा की बेटियों ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए भारत का गौरव बढ़ाया है।

40
Commonwealth Games: हरियाणा की बेटियों का मुक्केबाजी में जलवा, भारत को दिलाए डबल गोल्ड
Commonwealth Games: हरियाणा की बेटियों का मुक्केबाजी में जलवा, भारत को दिलाए डबल गोल्ड

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में हरियाणा की बेटियों ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए भारत का गौरव बढ़ाया है। भिवानी की मुक्केबाज प्रीति पंवार (Preeti Panwar) ने महिला 54 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया, जबकि भिवानी की ही जैस्मिन लांबोरिया (Jaismine Lamboria) ने महिला 57 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर देश को दूसरी स्वर्णिम सफलता दिलाई। दोनों खिलाड़ियों की इस शानदार उपलब्धि पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। (Commonwealth Games)

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (Nayab Singh Saini) ने कहा कि भिवानी की इन बेटियों ने अपने अदम्य साहस, कड़ी मेहनत और अनुशासन के बल पर पूरे देश का सिर गर्व से ऊंचा किया है। उन्होंने कहा कि हरियाणा की बेटियां लगातार राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर भारत का तिरंगा विश्व मंच पर लहरा रही हैं। (Commonwealth Games)

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रीति पंवार द्वारा 54 किलोग्राम भार वर्ग और जैस्मिन लांबोरिया द्वारा 57 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीतना हरियाणा ही नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए गर्व का क्षण है। इन दोनों खिलाड़ियों की उपलब्धि से प्रदेश के लाखों युवा खिलाड़ियों को प्रेरणा मिलेगी। सैनी ने कहा कि हरियाणा सरकार खिलाड़ियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं, आधुनिक खेल अवसंरचना, बेहतर प्रशिक्षण तथा पारदर्शी खेल नीति उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। इसी का परिणाम है कि प्रदेश के खिलाड़ी लगातार अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर देश का नाम रोशन कर रहे हैं। (Commonwealth Games)

यह भी पढ़ें: Commonwealth Games में MP खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, सरकारी नौकरी और नकद इनाम का ऐलान

CM ने परिवारजनों, प्रशिक्षकों और मुक्केबाजी दल को दी बधाई
मुख्यमंत्री सैनी ने दोनों स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ियों, उनके परिवारजनों, प्रशिक्षकों और भारतीय मुक्केबाजी दल को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि हरियाणा के खिलाड़ी आने वाले समय में भी इसी तरह देश के लिए नए कीर्तिमान स्थापित करते रहेंगे। (Commonwealth Games)

यह भी देखें

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.