Asian Games: भारतीय हॉकी टीम की जोरदार शुरुआत, उज्बेकिस्तान को बड़े अंतर से हराया

भारतीय टीम (Indian team) मुकाबले में शुरुआत से उज्बेकिस्तान पर हावी रही। उज्बेकिस्तान की टीम भारतीय आक्रमण का कोई जवाब नहीं दे पा रही थी और पूरे मैच में संघर्ष करती रही। भारतीय टीम ने एक के बाद एक गोल कर उज्बेकिस्तान को 16-0 से हरा दिया।

114

चीन के हांगझोऊ में खेले जा रहे एशियन गेम्स (Asian Games) 2023 में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने अपने अभियान की शानदार शुरुआत की है। भारतीय टीम ने पूल ए में अपने पहले मुकाबले में 24 सितंबर को उज्बेकिस्तान (Uzbekistan) को 16-0 के बड़े अंतर से हरा दिया। मुकाबले में उज्बेकिस्तान की ओर से कोई भी खिलाड़ी गोल नहीं कर पाया।

वरुण कुमार ने किए चार गोल
भारतीय टीम की ओर से वरुण कुमार (Varun Kumar) ने सबसे अधिक चार गोल किए। उनके अलावा ललित कुमार उपाध्याय ने तीन गोल और मनदीप सिंह ने तीन गोल सुखजीत सिंह ने दो गोल किए। अभिषेक, अमित रोहिदास, शमशेर सिंह और संजय ने एक-एक गोल किया।

अगला मुकाबला सिंगापुर से
भारतीय टीम (Indian team) मुकाबले में शुरुआत से उज्बेकिस्तान पर हावी रही। उज्बेकिस्तान की टीम भारतीय आक्रमण का कोई जवाब नहीं दे पा रही थी और पूरे मैच में संघर्ष करती रही। भारतीय टीम ने एक के बाद एक गोल कर उज्बेकिस्तान को 16-0 से हरा दिया। उज्बेकिस्तान की टीम एक भी गोल नहीं कर पायी। इस तरह भारतीय हॉकी टीम (Indian hockey team) ने उज्बेकिस्तान को 16-0 से हराकर एशियन गेम्स 2023 में अपनी जोरदार शुरुआत की। भारतीय पुरुष हॉकी टीम अपना अगला मुकाबला सिंगापुर से खेलेगी, जो 26 सितंबर को खेला जाएगा।

यह भी पढ़ें – Delhi: सड़क पर पड़ा मिला व्यक्ति का शव, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.