Asian Games 2026: मंधाना ने रचा इतिहास, पार किया रनों का जादुई आंकड़ा; बनी पहली महिला क्रिकेटर

भारतीय सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है।

13
Asian Games: मंधाना ने रचा इतिहास, पार किया रनों का जादुई आंकड़ा; बनी पहली महिला क्रिकेटर
भारतीय सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है।

आइची-नगोया। भारतीय सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है। श्रीलंका के खिलाफ 2026 के एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक मुकाबले में 79 रन की शानदार पारी के दौरान मंधाना अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 11,000 रन पूरे करने वाली पहली महिला क्रिकेटर बन गईं। (Asian Games 2026)

मंधाना ने 45 गेंदों पर पांच चौकों और सात छक्कों की मदद से 79 रन बनाए। उनका स्ट्राइक रेट 175.56 रहा। उन्होंने शेफाली वर्मा के साथ मिलकर भारत को तेज शुरुआत दिलाई और दोनों ने पहले विकेट के लिए 99 रन की साझेदारी की। शेफाली ने 29 गेंदों पर तीन चौकों और तीन छक्कों की मदद से 48 रन बनाए। (Asian Games 2026)

मंधाना महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज हैं। उन्होंने 179 मैचों की 172 पारियों में 31.00 की औसत और 127.47 के स्ट्राइक रेट से 4,867 रन बनाए हैं। उनके नाम दो शतक और 37 अर्धशतक हैं तथा उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 124 रन है। (Asian Games 2026)

महिला एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में मंधाना 5,411 रन के साथ छठे स्थान पर हैं। उन्होंने 120 मैचों में 47.88 की औसत से ये रन बनाए हैं, जिसमें 14 शतक और 35 अर्धशतक शामिल हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 136 रन है। (Asian Games 2026)

मंधाना ने नौ टेस्ट मैचों में 52.53 की औसत से 788 रन बनाए हैं। इस प्रारूप में उनके नाम दो शतक और पांच अर्धशतक हैं तथा उनका सर्वोच्च स्कोर 149 रन है। (Asian Games 2026)

कुल मिलाकर मंधाना ने 308 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 11,066 रन बनाए हैं, जिसमें 18 शतक शामिल हैं। वह महिला क्रिकेट के इतिहास में सबसे अधिक रन और सबसे ज्यादा शतक बनाने वाली बल्लेबाज भी हैं। (Asian Games 2026)

यह भी पढ़ें: Asian Games 2026: नेपाली बॉक्सर पर भारी पड़े जादुमणि, जानिए कैसे दर्ज की धमाकेदार जीत

टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला
मुकाबले में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। मंधाना और शेफाली की 99 रन की साझेदारी के बाद कप्तान हरमनप्रीत कौर 17 गेंदों पर तीन चौकों की मदद से 19 रन बनाकर आउट हुईं। इसके बाद ऋचा घोष ने 22 गेंदों पर छह चौकों और तीन छक्कों की मदद से नाबाद 49 रन की तेज पारी खेलकर भारत को 20 ओवर में तीन विकेट पर 216 रन के मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। (Asian Games 2026)

यह भी देखें

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.