नई दिल्ली रेलवे स्टेशन रेल कर्मचारियों ने ही किया ऐसा काम, पढ़ें और रहें सचेत

70

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर बने कमरे में एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म के चार आरोपितों को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। चारों रेलवे के कर्मचारी हैं। यह जानकारी डीसीपी हरेंद्र कुमार सिंह ने दी।

डीसीपी सिंह के मुताबिक पीड़ित महिला की शिकायत पर रेलवे के चार कर्मचारियों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें से दो पर दुष्कर्म करने और दो पर वहां मौजूद रहने का आरोप है।

ये भी पढ़ें – शिक्षक भर्ती घोटाला: ममता बनर्जी का मंत्री और सहयोगी गिरफ्तार

जीआरपी भी अपने स्तर पर छानबीन कर रही है। आरोपितों की पहचान जगदीश, मंगल, विनोद और सतीश के रूप में हुई है। बताया गया है कि वारदात से पहले चारों आरोपितों ने शराब पी थी।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.