महिला कांस्टेबल ने की थी सोना तस्करी गिरोह की मदद, अब भुगतेगी किए की सजा

छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक सोना तस्कर को मदद करने वाली एक महिला कांस्टेबल पर गाज गिरी है।

198

छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय मुंबई हवाई अड्डे के बाहर सोना निकालने में मदद करने वाली मुंबई पुलिस की एक महिला पुलिसकर्मी पर गाज गिरी है। उसे नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया है। इस महिला कांस्टेबल को मुंबई के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सीमा शुल्क विभाग के अधिकारियों ने 35 लाख रुपये के सोने के साथ पकड़ा था।

कांस्टेबल पर अंतरराष्ट्रीय सोना तस्करी गिरोह के एक सदस्य को हवाई अड्डे के परिसर से तस्करी के सोने को सुरक्षित बाहर निकालने में मदद करने का आरोप है। वह महाराज शिवाजी टर्मिनस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आव्रजन में तैनात थी।

यह है मामला
सूत्रों के अनुसार, 23 अप्रैल को सीमा शुल्क विभाग की खुफिया टीम को सूचना मिली कि सोना तस्करी गिरोह का एक विदेशी सदस्य थाईलैंड के बैंकॉक से एयर इंडिया की उड़ान एआई-331 से मुंबई आ रहा है। इस जानकारी के आधार पर खुफिया टीम ने उस विदेशी नागरिक को हिरासत में लिया और उससे पूछताछ की। पूछताछ मे पता चला कि वह सोने की तस्करी करने वाले गिरोह का सदस्य था और सोना बाहर निकालने में मुंबई पुलिस बल की एक महिला कांस्टेबल भी उसकी मदद कर रही थी। इस जानकारी के आधार पर सीमा शुल्क विभाग की खुफिया टीम ने संध्या रानी चव्हाण नामक कांस्टेबल को 35 लाख का सोना एयरपोर्ट से बाहर ले जाते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। कस्टम विभाग ने उसके पास से 685 ग्राम सोना जब्त किया था।

पुंछ में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, दो घुसपैठिए ढेर

खुद को दोषमुक्त साबित नहीं कर सकी महिला कांस्टेबल
इस मामले में संध्यारानी को पहली विभागीय जांच लंबित रहने तक निलंबित कर दिया गया था। उन्हें जांच अधिकारी के समक्ष अपने बचाव में बहस करने का मौका दिया गया था, लेकिन वह खुद को दोषमुक्त करने के लिए कोई सबूत पेश करने में विफल रही।उसके बाद उसे बर्खास्त कर दिया गया।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.