Bomb Threat: विस्तारा पेरिस-मुंबई विमान को मिली बम की धमकी, एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग

विस्तारा ने रविवार को बताया कि पेरिस के चार्ल्स डी गॉल एयरपोर्ट से मुंबई आ रही फ्लाइट यूके 024 के एयर सिकनेस बैग पर बम होने की धमकी भरा नोट मिला।

443

फ्रांस (France) की राजधानी पेरिस (Paris) से मुंबई (Mumbai) आ रही विस्तारा (Vistara) की फ्लाइट (Flight) में बम (Bomb) की धमकी (Threat) मिली थी। इस फ्लाइट में 306 लोग सवार थे। इस धमकी के तुरंत बाद विमान के पहुंचने से पहले मुंबई एयरपोर्ट पर आपातकाल घोषित कर दिया गया। विमान रविवार सुबह 10:19 बजे मुंबई एयरपोर्ट पर उतरा।

विस्तारा ने रविवार को बताया कि पेरिस के चार्ल्स डी गॉल एयरपोर्ट से मुंबई आ रही फ्लाइट यूके 024 के एयर सिकनेस बैग पर बम होने की धमकी भरा नोट मिला। धमकी मिलने के बाद सुबह 10:08 बजे मुंबई एयरपोर्ट पर आपातकाल घोषित कर दिया गया। सूत्र ने यह जानकारी देते हुए बताया कि फ्लाइट सुबह 10:19 बजे मुंबई एयरपोर्ट पर उतरी।

यह भी पढ़ें- Mumbai Local News: मध्य रेलवे ने मुंबईकरों का जताया आभार, तीन दिन का मेगा ब्लॉक खत्म होते ही CSMT से चलने लगीं लोकल ट्रेनें

सूत्र ने बताया कि पेरिस-मुंबई फ्लाइट में 12 क्रू मेंबर के साथ 294 यात्री सवार थे। विस्तारा ने कहा, 2 जून 2024 को पेरिस से मुंबई के लिए संचालित एयरलाइन की उड़ान यूके 024 पर यात्रा करते समय हमारे कर्मचारियों द्वारा सुरक्षा चिंता का उल्लेख किया गया है। प्रोटोकॉल का पालन करते हुए, एयरलाइन ने तुरंत संबंधित अधिकारियों को सूचित किया।

देखें यह वीडियो- 

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.