Sikkim-Arunachal Pradesh Assembly Elections Results: अरुणाचल प्रदेश में BJP की बल्ले-बल्ले! सिक्किम में SKM को फिर मिली शानदार जीत

अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम में अब तक प्राप्त रुझानों में भाजपा बहुमत के साथ सरकार बना रही है और सिक्किम में सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा बहुमत के साथ सरकार बना रही है।

352

अरुणाचल प्रदेश (Arunachal Pradesh) की 60 और सिक्किम (Sikkim) की 32 विधानसभा सीटों (Assembly Seats) के नतीजे आ रहे हैं। अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम में 19 अप्रैल को वोटिंग (Voting) हुई थी। अरुणाचल प्रदेश में भाजपा (BJP) प्रचंड बहुमत की ओर बढ़ रही है। सिक्किम में सत्तारूढ़ सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (Sikkim Krantikari Morcha) ने एकतरफा बढ़त बना रखी है।

इस बार भी अरुणाचल प्रदेश में भाजपा की सरकार बनेगी। ऐसा इसलिए क्योंकि कुल 60 विधानसभा सीटों में से भाजपा ने 44 पर जीत दर्ज की है, जबकि 2 पर आगे चल रही है। कुल मिलाकर इस समय भाजपा के 46 सीटें जीतने की संभावना है। अब यह बिल्कुल साफ है कि भाजपा इस बार भारी बहुमत से सरकार बनाएगी।

यह भी पढ़ें- Bomb Threat: विस्तारा पेरिस-मुंबई विमान को मिली बम की धमकी, एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग

सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा की जोरदार लहर
सिक्किम में सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा ने अब तक 26 सीटें जीत ली हैं। वह पांच सीटों पर आगे चल रही है। सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट को अब तक सिर्फ एक सीट पर जीत मिली है।

पांच साल का काम ही जीत की वजह: सीएम तमांग
सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने एसकेएम की जीत पर खुशी जताई है। उन्होंने कहा कि एसडीएफ नेता पवन कुमार चामलिंग 2019 में ही पूरी तरह हार गए, लेकिन यह लोकतंत्र है। जो काम वे 25 साल में नहीं कर पाए, वह हमने पांच साल में कर दिखाया। लोगों ने उसी आधार पर वोट दिया है।

देखें यह वीडियो- 

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.