Uttarakhand: 29 महीने में चार हजार महिलाओं के साथ ही 1134 बालिकाएं भी लापता, ऐसे हुआ खुलासा

उत्तराखंड में लापता लापता बालिकाओं और महिलाओं के बारे में जानकारी दी गई है, जो बेहद चौंकाने वाली है।

325

उत्तराखंड में महिला सुरक्षा के दावे कितने भी हो, लेकिन वास्तविकता इससे दूर है। इसका प्रमाण सूचना अधिकार कार्यकर्ता नदीम उद्दीन को मिली जानकारी है, जिसमें 2021 से मई 2023 तक अपहृत या लापता बालिकाओं और महिलाओं के बारे में जानकारी दी गई है। राज्य में जनवरी 2021 से मई 2023 तक मात्र 29 माह में 3854 महिलाएं तथा 1134 बालिकाएं गुमशुदा दर्ज की गयी हैं। इस अवधि में 2961 गुमशुदा महिलाएं तथा 1042 बालिकाएं बरामद हुई हैं।

आरटीआई से मिली जानकारी
पुलिस मुख्यालय से सूचना अधिकार अधिनियम के तहत नदीम उद्दीन ने जो जानकारी प्राप्त की है, उसमें कहा गया है कि उत्तराखंड के 13 जिलों तथा रेलवे (जीआरपी अन्तर्गत) में जनवरी 2021 से मई 2023 तक कुल 3854 महिलाएं गुमशुदा दर्ज की गई हैं। इनमें 2021 में 1494, वर्ष 2022 में 1632 तथा वर्ष 2023 में मई तक 728 महिलाएं शामिल हैं। इसी अवधि में कुल 1132 बालिकाएं गुमशुदा दर्ज हुई हैं जिसमें 2021 में 404 वर्ष 2022 में 425 तथा 2023 में मई तक 305 बालिकाएं शामिल हैं। हालांकि उपलब्ध गुमशुदा महिलाओं की बरामदगी के आंकड़ों के अनुसार जनवरी 2021 से मई 2023 तक कुल 2961 महिलाएं बरामद हुई हैं। इसमें 2021 में 1271, वर्ष 2022 में 1281 तथा 2023 में मई तक 409 महिलाएं शामिल हैं। इसी अवधि में कुल 1042 गुमशुदा बालिकाएं भी बरामद हुई हैं जिसमें 2021 में 393, वर्ष 2022 में 403 तथा 2023 में मई तक 246 बालिकाएं शामिल हैं।

किस जिले से गायब हुईं कितनी महिलाएं
लापता महिलाओं के जनपद विवरण के अनुसार नैनीताल जिले में वर्ष 2021 में 168, वर्ष 2022 में 165 तथा 2023 में मई तक 53 महिलाएं गायब हुई हैं। इसी तरह उधमसिंह नगर जिले में क्रमश: 343, 415, तथा 183, पिथौरागढ़ जिले में 14, 18 तथा 7, अल्मोड़ा जिले में 25, 44 तथा 23, टिहरी जिले में 59, 49 तथा 35, बागेश्वर जिले में 34, 26 तथा 12, पौड़ी जिले में 43, 58 तथा 19, उत्तरकाशी जिले में 34, 23 तथा 15, देहरादून जिले में वर्ष 2021 में 364, वर्ष 2022 में 430 तथा 2023 में मई तक 163 महिलायें, हरिद्वार जिले में क्रमश: 339, 314 तथा 169, चमोली में 31, 26 तथा 14, चम्पावत जिले में 23, 48 तथा 25, रूद्रप्रयाग जिले में 14, 15 तथा 10 तथा रेलवे क्षेत्र (जी.आर.पी. अन्तर्गत) में वर्ष 2021 में 3, 2022 में 1 तथा 2023 में मई तक शून्य गुमशुदा महिला दर्ज हुई हैं।

महाराष्ट्र के राजभवन में शिखर सावरकर पुरस्कार 2023 प्रदान, पर्वतारोहण के क्षेत्र की विभूतियों का सम्मान

बड़ी संख्या में बालिकाएं भी लापता
लापता बालिकाओं के जनपदवार विवरण के अनुसार नैनीताल जिले में वर्ष 2021 में 74, वर्ष 2022 में 63, वर्ष 2023 में मई तक 17 बालिकाएं गुमशुदा दर्ज हुई हैं। जिला उधमसिंह नगर में क्रमश: 133, 146 तथा 49, पिथौरागढ़ में 17, 22 तथा 15, अल्मोड़ा जिले में 10, 13 तथा 9, टिहरी जिले में 23, 18 तथा 12, बागेश्वर जिले में 8, 8 तथा 2, पौड़ी जिले में 5, 8 तथा 7, उत्तरकाशी जिले में 5, 3, तथा 2, देहरादून जिले में वर्ष 2021 में 30 बालिकायें, 2022 में 9 तथा 2023 में मई तक 80 बालिकाएं गुमशुदा दर्ज हुई हैं। हरिद्वार जिले में क्रमश: 81, 103 तथा 95, चमोली जिले में 8, 9 तथा 5, चम्पावत जिले में 9, 17 तथा 8, रूद्रप्रयाग जिले में 1, 6 तथा 3, रेलवे क्षेत्र (जी.आर.पी.) में इस अवधि में केवल 2023 में मई तक 1 बालिका लापता है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.