यूक्रेन ने मॉस्को पर एक महीने में तीसरी बार ड्रोन हमला किया

रूसी रक्षा मंत्रालय ने इस घटना को ‘कीव शासन द्वारा आतंकवादी हमले का प्रयास’ बताया और कहा कि तीनों ड्रोनों ने शहर को निशाना बनाया। मंत्रालय ने बताया कि एक ड्रोन को मॉस्को क्षेत्र में वायु रक्षा प्रणालियों ने मार गिराया और दो अन्य को जाम कर दिया

164

यूक्रेन ने रविवार तड़के मॉस्को पर तीन ड्रोन हमले किए। इस हमले में एक व्यक्ति घायल हो गया। ड्रोन हमले के बाद शहर के चार हवाई अड्डों में से एक को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। यूक्रेन ने रूस की राजधानी मॉस्को पर यह एक महीने में तीसरी बार ड्रोन हमला किया है।

रूसी रक्षा मंत्रालय ने इस घटना को ‘कीव शासन द्वारा आतंकवादी हमले का प्रयास’ बताया और कहा कि तीनों ड्रोनों ने शहर को निशाना बनाया। मंत्रालय ने बताया कि एक ड्रोन को मॉस्को क्षेत्र में वायु रक्षा प्रणालियों ने मार गिराया और दो अन्य को जाम कर दिया, जो राजधानी के मॉस्को सिटी व्यापारिक जिले में क्रैश हो गए।घटनास्थल की उपलब्ध तस्वीरों में देखा जा सकता है कि एक बहुमंजिला इमारत की एक मंजिल को नुकसान पहुंचा है। मॉस्को के महापौर सर्गेई सोबयानिन ने कहा कि हमले में मॉस्को सिटी जिले की दो इमारतों के बाहरी हिस्से को ‘मामूली क्षति’ पहुंची है।

रूस की सरकारी समाचार एजेंसी तास ने आपातकालीन अधिकारियों के हवाले से बताया कि ड्रोन हमले में एक सुरक्षा गार्ड घायल हो गया। लगभग एक घंटे तक शहर के दक्षिणी बाहरी इलाके में वनुकोवो हवाई अड्डे के अंदर या बाहर कोई भी उड़ान नहीं गई। मॉस्को का हवाई क्षेत्र किसी भी विमान के लिए अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया।

यह भी पढ़ेंयूपी में गुजरात मॉडल, योगी ने किया सीएम कमांड सेंटर व डैशबोर्ड का शुभारंभ, जानें क्या हैं फायदे

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.