Drug Smuggler ललित पाटिल को अस्पताल से भगाने की मददगार दो महिलाएं गिरफ्तार

प्रज्ञा कांबले और अर्चना निकम पर ललित पाटिल (Lalit Patil) को ससून अस्पताल से फरार होने में मदद करने का आरोप है। छानबीन में पता चला है कि ससून अस्पताल से फरार होने के बाद ललित पाटिल नासिक में इन दोनों के घर पर कुछ दिन ठहरा था।

101

ड्रग तस्कर (Drug Smuggler) ललित पाटिल की दो सहयोगी महिलाओं को पुलिस ने नासिक से 19 अक्टूबर को गिरफ्तार (arrested) कर लिया। इन दोनों से पुणे पुलिस (Pune Police) की टीम गहन पूछताछ कर रही है।

दोनों महिलाओं के घर ठहरा था पाटिल
पुलिस के अनुसार प्रज्ञा कांबले और अर्चना निकम पर ललित पाटिल (Lalit Patil) को ससून अस्पताल से फरार होने में मदद करने का आरोप है। अब तक की छानबीन में पता चला है कि ससून अस्पताल से फरार होने के बाद ललित पाटिल नासिक में इन दोनों के घर पर कुछ दिन ठहरा था। साथ ही इन दोनों ने ललित पाटिल को 25 लाख रुपये भी दिए थे। दोनों महिलाएं ललित को श्रीलंका भेजने की तैयारी कर रही थीं।

अब तक 17 आरोपितों की गिरफ्तारी
ललित पाटिल को मुंबई पुलिस ने 18 अक्टूबर को चेन्नई के होटल से गिरफ्तार किया था और कोर्ट ने पाटिल को 23 अक्टूबर तक पुलिस कस्टडी में भेज दिया था। इसके बाद आज पुलिस ने ललित की दो महिला मित्रों को भी गिरफ्तार किया है। अब तक ड्रग मामले में पुलिस द्वारा 17 आरोपितों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इनमें ललित पाटिल का भाई भूषण पाटिल भी शामिल है।

यह भी पढ़ें – अदाणी ने 765 केवी की सबसे बड़ी इंटर-रीजनल वरोरा-कुरनूल ट्रांसमिशन लाइन शुरू की

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.