उत्तराखंड में बारिश का कहर, डेढ़ सौ से अधिक मार्ग बंद! जानिये, कहां कैसा है हाल

उत्तराखंड राज्य के कुल मार्ग 2483 वर्षा ऋतु में बंद हुए थे जिनमें 2320 मार्ग खोल दिए गए हैं।

104

बारिश के कारण उत्तराखंड की सड़कें सर्वाधिक प्रभावित होती हैं। चाहे राष्ट्रीय राजमार्ग हो या राज्य मार्ग, एमडीआर,ओडीआर, वीआर या प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना, हर प्रकार की सड़कें बरसात से प्रभावित होती हैं। अब तक डेढ़ सौ से अधिक बंद मार्गों को खोलने का काम चल रहा है। इनमें सभी प्रकार की सड़कें शामिल हैं।

विषम भौगोलिक परिस्थितियां होने के कारण सड़कों पर बारिश ऋतु की मार सर्वाधिक पड़ती है। 10 अक्टूबर तक प्रदेश में 95 सड़कें बंद थीं। पूरे प्रदेश में सभी प्रकार की सड़कों की संख्या 194 थी, जिनमें 31 सड़कें सोमवार तक खोल दी गई थीं और अन्य सड़कों को खोलने का काम जारी है। विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार उत्तराखंड में 111 मशीनों सड़कों को खोलने के लिए लगाई गई थीं। अब तक 170 मशीनें लगाई जा चुकी हैं जिनसे सड़कों को खोलने का किया जा रहा है। जो राष्ट्रीय राजमार्ग बंद थे उनमें लोहाघाट, अल्मोड़ा के राष्ट्रीय राजमार्ग बंद है। इसी प्रकार राज्य स्तरीय राजमार्गों के बंद होने के क्षेत्र नैनीताल, पिथौरागढ़, पौड़ी क्षेत्र के रहे हैं। राज्य स्तरीय सड़कों के बंद होने से हेड़ाखान, भूझान अमगढ़ी, पदमपुरी, बेतालघाट खेरना, घुघतिया धार, थानाचुली, लेकघाटी जैसे क्षेत्र प्रभावित हुए हैं।

मुख्य अभियंता नियोजन लोक निर्माण विभाग द्वारा कहा गया है कि उत्तराखंड राज्य के कुल मार्ग 2483 वर्षा ऋतु में बंद हुए थे जिनमें 2320 मार्ग खोल दिए गए हैं। 163 मार्ग अभी भी खोलने बाकी रह गए हैं। इन मार्गों को खोलने के लिए 25182.33 लाख रुपये खर्च होंगे।

यह भी पढ़ें – धनुष-बाण चुनाव चिह्न के इस्तेमाल पर रोक के फैसले को उद्धव गुट ने उच्च न्यायालय में चुनौती दी

विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार उत्तरकाशी के 128, टिहरी के 337, चमोली के 109, रुपद्रयाग के 75, पौड़ी 429 यानी पौड़ी क्षेत्र के 178 मार्ग बंद हुए थे। इसी प्रकार देहरादून द्वोत्र में देहरादून और हरिद्वार के 158 मार्ग, अल्मोड़ा क्षेत्र में पिथौरागढ़ा, अल्मोड़ा, चम्पावत, बागेश्वर के 444 मार्ग तथा हल्द्वानी क्षेत्र के नैनीताल और ऊधमसिंहनगर के 97 मार्ग बंद हुए थे जिन्हें खोल दिया गया है या खोलने की कार्रवाई गतिमान है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.