यूट्यूबर और बिग बॉस ओटीटी-2 के विजेता एल्विश यादव (Elvish Yadav) के गुरुग्राम (Gurugram) स्थित आवास पर (रविवार) 17 अगस्त तड़के बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों (Masked Miscreants) ने अंधाधुंध फायरिंग (Indiscriminate Firing) की। घटना सुबह 5:30 से 6:00 बजे के बीच की है, जब हमलावरों (Attackers) ने घर पर 25 से 30 राउंड गोलियां चलाईं और मौके से फरार हो गए। इस हमले की जिम्मेदारी विदेश में बैठे गैंगस्टर हिमांशु भाऊ और उसके गुर्गे नीरज फरीदपुरिया ने ली है।
गनीमत रही कि हमले के वक्त एल्विश यादव घर पर मौजूद नहीं थे। घर में सो रहे उनके परिवार के अन्य सदस्य सुरक्षित हैं। इस घटना ने पूरे इलाके में दहशत का माहौल बना दिया है। गुरुग्राम पुलिस ने एल्विश के पिता की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें – Madhya Pradesh: खंडवा में टला बड़ा रेल हादसा, टूटी पटरी से होकर आधी गुजरी पंजाब मेल
गैंग ने सोशल मीडिया पर बताई हमले की वजह
हिमांशु भाऊ गैंग ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डालकर इस हमले की जिम्मेदारी ली है। गैंग ने पोस्ट में लिखा, “आज जो एल्विश यादव के घर गोली चली है, वो नीरज फरीदपुर और भाऊ रितौलिया ने चलाई है। इसको आज हमने अपना परिचय दिया है।”
हमले की वजह बताते हुए पोस्ट में आगे लिखा गया है कि एल्विश यादव ने बेटिंग (सट्टेबाजी) ऐप को बढ़ावा दिया है, जिसने कई लोगों के घर बर्बाद कर दिए हैं। गैंग ने चेतावनी देते हुए कहा, “ये जो भी सोशल मीडिया के कीड़े हैं, सबको वॉर्निंग है, जो भी सट्टे का प्रमोशन करता मिला, उसके पास कॉल या गोली कभी भी आ सकती है। तो जो भी सट्टे वाले हैं, तैयार रहो।”
क्या हुआ था सुबह?
एल्विश यादव के पिता रामावतार यादव ने पुलिस को बताया कि सुबह जब परिवार सो रहा था, तब बाइक पर आए तीन नकाबपोशों ने घर के बाहर ताबड़तोड़ गोलियां बरसानी शुरू कर दीं। गोलियों की आवाज सुनकर उनकी नींद खुली। यह पूरी वारदात घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसमें हमलावर फायरिंग करते हुए साफ दिखाई दे रहे हैं। फुटेज में दिख रहा है कि एक बदमाश बाइक लेकर कुछ दूर खड़ा था, जबकि दो लोगों ने गेट के बाहर गोलियां चलाईं।
पुलिस की जांच जारी
सूचना मिलते ही गुरुग्राम पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। पुलिस सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है और हमलावरों की पहचान करने में जुटी है। पुलिस उस सोशल मीडिया पोस्ट की भी जांच कर रही है, जिसमें हमले की जिम्मेदारी ली गई है। एल्विश के घर के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस का कहना है कि एल्विश के शहर लौटने पर उनसे भी पूछताछ की जाएगी।
देखें यह वीडियो –
Join Our WhatsApp Community
