द केरल स्टोरी पार्ट-2: मीरा रोड में प्यार, धोखा और फिर धर्मांतरण! पढ़िए, पूरी अपराध कथा

21 जून 2022 को ब्लैमेल करते हुए अमीन ने उसका धर्म परिवर्तन करा दिया। मस्जिद के मौलवी ने उसे कहा कि अब से वह रहिमा कहलाएगी।

101
लव जिहाद

मीरा रोड में द केरल स्टोरी पार्ट 2 सामने आई है। यहां उस फिल्म की तरह ही लव जिहाद का एक मामल उजागर हुआ है। मुंबई से सटे इस शहर के नया नगर पुलिस थाने में यह मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों में मुख्य आरोपी अमीन शेख भी शामिल है।

अपने दोस्त के जरिए आरोपी से हुई पहचान
मीरा रोड की रहने वाली 22 वर्षीय हिंदू लड़की की अपने एक दोस्त शहबाज के माध्यम से आरोपी अमीन शेख से दोस्ती हुई। इसके बाद अमीन ने लड़की से कहा कि मैं तुमसे प्यार करता हूं, लेकिन लड़की ने उसके प्यार को ठुकरा दिया। इसके बाद आरोपी अमीन ने आत्महत्या करने की धमकी दी। उस धमकी से डरकर लड़की ने उसके प्यार को स्वीकार कर लिया।

धमकी देकर किया दुष्कर्म
पुलिस में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार, अमीन शेख ने लड़की को अपने माता-पिता और अन्य रिश्तेदारों से भी मिलवाया। इस बीच एक दिन अमीन ने साजिश के तहत लड़की को अपने घर बुलाया। उस समय घर में कोई नहीं था। इसका लाभ उठाते हुए अमीन ने उसके साथ संबंध बनाने की कोशिश की। लड़की के मना करने पर उसने आत्महत्या करने की धमकी दी। इस तरह उसने लड़की से दुष्कर्म किया और उसक वीडियो भी बना लिया।

धोखा, धर्मांतरण
21 जून 2022 को ब्लैमेल करते हुए अमीन ने उसका धर्म परिवर्तन करा दिया। मस्जिद के मौलवी ने उसे कहा कि अब से वह रहिमा कहलाएगी। इसके बाद अमीन शेख ने अन्य लड़कियों के साथ दुबई जाने को कहा। मना करने पर उसने लड़की के साथ मारपीट की और नमाज पढ़ने तथा रोजा रखने को मजबूर किया। इस बीच लड़की को पता चला कि अमीन पहले से शादीशुदा है और वह एक बच्ची का पिता है। पहले अमीन ने बच्ची को अपने भाई की बेटी बताया था। लेकिन अब उसने स्वीकार कर लिया कि वह बच्ची उसकी बेटी है।

आईएसआई एजेंटों के दो मददगार मुंबई से गिरफ्तार

लव जिहाद
सच्चाई सामने आने के बाद लड़की वहां से जाना चाहती थी। लेकिन अमीन शेख ने उसे कई दिनों तक कमरे में बंद रखा। लेकिन एक दिन उसके चीखने-चिल्लाने पर पड़ोसियों ने उसकी मदद की और लड़की उसके चंगुल से छुटकर अपने घर चली आई। उसके बाद अमीन उसे वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगा। आखिकरकार लड़की ने हिम्मत कर पुलिस में मामला दर्ज कराया।

आरोपी गिरफ्तार
पुलिस पीड़िता की शिकायत दर्ज करने के बाद मामले की जांच में जुट गई। उसने शिकायत सही पाए जाने पर अमीन सहित सभी पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल मीरा रोड की नया नगर पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.