गाजियाबाद में अग्निकांडः टेंट हाउस बन गया आग का गोला, दो महिलाओं की मौत

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के लोनी में 12 जून को तड़के सतीश टेंट हाउस में भीषण आग लग गई। इस अग्निकांड में दो महिलाओं की मौत हो गई।

169

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे गाजियाबाद जिले के लोनी की लाल बाग कॉलोनी में 12 जून को तड़के सतीश टेंट हाउस (दुकान) में आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटों ने दुकान के ऊपर बने मकान को गिरफ्त में ले लिया। इस दौरान झुलसने से दो महिलाओं की मौत हो गई। नौ लोगों को फायर ब्रिगेड की टीम ने बचा लिया है। इस दौरान लोहे का दरवाजा एक अग्निशमन कर्मचारी के ऊपर गिर गया। इससे कर्मचारी घायल हो गया।

जानिये, देश के महानगरों में पेट्रोल-डीजल का क्या है ताजा भाव

दमकल विभाग ने फंसे नौ लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला
एसीपी लोनी रजनीश उपाध्याय ने बताया कि प्रातः लगभग 06.52 बजे अग्निशमन विभाग कंट्रोल रूम कोतवाली को इसकी सूचना मिली। तत्काल फायर टेंडर की गाड़ियां पहुंची। मकान में ऊपर फंसे लगभग नौ लोगों को बचा लिया गया। इस दौरान गंभीर रूप से झुलसी दो महिलाओं को अस्पताल पहुंचाया गया। दोनों को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। महिलाओं की पहचान ममता (32) और भरतो देवी (64) के रूप में हुई है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.