सीरिया: इस आतंकी संगठन के ठिकाने पर रूस का हमला, मारे गए 8 आतंकवादी

21 अगस्त की सुबह रूस की सेना ने तहरीर अल-शाम के सशस्त्र ठिकाने पर हवाई हमला किया। इन हवाई हमलों में हयात तहरीर अल-शाम संगठन के आठ आतंकवादी मारे गए हैं।

202

यूक्रेन में युद्ध लड़ रही रूस की सेना ने सीरिया के एक आतंकी संगठन हयात तहरीर अल-शाम (एचटीएस) के ठिकाने पर हमला किया है। हमले में आठ आतंकियों की मौत हो गयी है। कई अन्य घायल हुए हैं, जिनमें से कुछ की हालत गंभीर है।

आतंकी संगठन अलकायदा का सहयोगी संगठन हयात हरीर अल-शाम सीरिया के इदलिब प्रांत के कुछ हिस्सों को नियंत्रित करता है। सीरिया के राष्ट्रपति बशर अल असद के शासन को चुनौती देने वाला यह संगठन सशस्त्र विरोध करता है। इदलिब प्रांत का यह हिस्सा इस सशस्त्र विरोध के अंतिम गढ़ के रूप में जाना जाता है।

तहरीर अल-शाम के सशस्त्र ठिकाने पर हवाई हमला
21 अगस्त की सुबह रूस की सेना ने तहरीर अल-शाम के सशस्त्र ठिकाने पर हवाई हमला किया। इन हवाई हमलों में हयात तहरीर अल-शाम संगठन के आठ आतंकवादी मारे गए हैं।

महाराष्ट्र: रत्नागिरी समुद्र तटों पर हो रही थी ड्रग तस्करी, 4 दिन में 250 किलो चरस जब्त

मृतकों की संख्या बढ़ने की संभावना
सीरिया के मानवाधिकार कार्यकर्ताओं की ओर से जानकारी दी गयी कि रूस के फाइटर जेट ने 21 अगस्त की सुबह इदलिब शहर के पश्चिमी बाहरी इलाके में हयात तहरीर अल-शाम (एचटीएस) के एक अड्डे पर हमले किए। हमलों में आठ लोगों की मौत के अलावा कई अन्य लोग घायल हुए हैं। इनमें से कुछ की हालत गंभीर है। गंभीर रूप से घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस स्थिति में अभी मरने वालों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है। हमला इतना जोरदार था कि काफी दूर तक धुएं के गुबार देखे गए।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.