आखिर आफताब ने कहां फेंका हिंदू लड़की का सिर? रहस्य बरकरार, यहां की जा रही है तलाश

पुलिस का मानना है कि आफताब नार्को टेस्ट में सच उगल देगा। 21 नवंबर को दिल्ली के आंबेडकर अस्पताल में उसका नार्को टेस्ट कराया जा सकता है।

91

मुंबई की हिंदू लड़की की दिल्ली में हत्या कर उसके शव के 35 टुकड़े करने वाले आफताब अभी भी सच नहीं उगल रहा है। उसने लड़की का सिर कहां फेंका, इस बारे में अभी तक पता नहीं चल पाया। लेकिन फिलहाल दिल्ली पुलिस को जो जानकारी मिली है, उसके अनुसार उसका सिर दिल्ली के मैदान गढ़ी तालाब में हो सकता है।

फिलहाल शक के आधार पर दिल्ली पुलिस तालाब में लड़की का सिर तलाशने की कोशिश कर रही है। शुरू में उसने तालाब का पानी निकालने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिलने पर वह गोताखोरों की मदद ले रही है। इस तालाब की गहराई 25-30 फीट बताई जा रही है।

पुलिस ले रही है गोताखोरों की मदद
बताया जा रहा है कि आफताब ने पुलिस को संकेत दिया है कि लड़की का सिर उसने तालाब के आसपास फेंका था। उसके बाद पुलिस तालाब में उसके सिर की तलाश कर रही है। लेकिन तालाब की गहराई काफी अधिक है। पुलिस ने फिलहाल तालाब से पानी निकालने का काम बंद कर दिया है और वह गोतखोरों की मदद ले रही है।

अपराधी पर नकेल कसने के लिए सिर मिलना जरूरी
बता दें कि लड़की की मौत को सत्यापित करने के लिए उसका सिर मिलना जरुरी है। आफताब को उसके अपराध की सजा दिलाने के लिए फॉरेंसिक तथा अन्य तरीकों से लड़की की पहचान स्थापित करना जरुरी है। यह दिल्ली पुलिस के लिए सबसे बड़ा सबूत होगा। लड़की की हत्या मई में ही की गई थी। लेकिन अब तक उसका सिर नहीं मिल पाया है। हालांकि इस बीच पुलिस को 17 हड्डियां बरामद हुई हैं। इन हड्डियों को जांच के लिए लैब में भेजा गया है।

21 नवंबर को होगा नार्को टेस्ट
पुलिस का मानना है कि आफताब नार्को टेस्ट में सच उगल देगा। मिली जानकारी के अनुसार 21 नवंबर को दिल्ली के आंबेडकर अस्पताल में उसका नार्को टेस्ट कराया जा सकता है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.