Indian Navy: समुद्री डकैती विरोधी अभियान के लिए आईएनएस शारदा जहाज सम्मानित, किया था यह सराहनीय काम

भारतीय नौसेना की ओर से समुद्री डकैती रोधी अभियानों के लिए तैनात जहाज और मिशन के अथक प्रयास ने हिंद महासागर क्षेत्र में नाविकों की सुरक्षा बढ़ाने के भारतीय नौसेना के संकल्प को बरकरार रखते हुए समुद्र में बहुमूल्य जिंदगियां बचाईं। नौसेना प्रमुख ने कोच्चि में दक्षिणी नौसेना कमान की अपनी यात्रा के दौरान टीम शारदा के साथ बातचीत की।

82

Indian Navy: कोच्चि में दक्षिणी नौसेना कमान(Southern Naval Command) की अपनी यात्रा के दौरान नौसेना अध्यक्ष एडमिरल आर हरि कुमार(Navy Chief Admiral R Hari Kumar) ने सफल समुद्री डकैती विरोधी अभियान चलाने के लिए आईएनएस शारदा(INS Sharda) को ‘ऑन द स्पॉट यूनिट प्रशस्ति पत्र’(On the spot unit citation) से सम्मानित किया। यह जहाज ईरानी मछली पकड़ने वाले जहाज ओमारी(Iranian fishing vessel Omari) के सभी 19 चालक दल के सदस्यों की सुरक्षित रिहाई(Safe release of 19 crew members) में शामिल था, जिसमें 11 ईरानी और 08 पाकिस्तानी नागरिक(8 Pakistani citizens) थे। इस जहाज को सोमालिया के पूर्वी तट(east coast of somalia) पर समुद्री डाकुओं ने बंधक बना लिया था।

सौंपा गया था यह जिम्मा
भारतीय नौसेना के जहाज आईएनएस शारदा को अपहृत ईरानी मछली पकड़ने वाले जहाज ओमारी को समुद्री लुटेरों के कब्जे से मुक्त कराने का जिम्मा सौंपा गया था। भारतीय जहाज ने रातभर गोपनीय खोज जारी रखने के बाद 1 फरवरी की रात में ईरानी जहाज को रोक लिया और 02 फरवरी को सुबह हेलीकॉप्टर और उसके बाद प्रहार टीम को उतारा गया। भारतीय टीम की आक्रामकता से समुद्री डाकू चालक दल और ईरानी जहाज को सुरक्षित रूप से छोड़ने के लिए मजबूर हुए। इसके बाद अपहृत मछली पकड़ने वाले जहाज और उसके चालक दल को सोमाली समुद्री डाकुओं से छुड़ा लिया गया।

समुद्र में चलाया विशेष अभियान
भारतीय नौसेना की ओर से समुद्री डकैती रोधी अभियानों के लिए तैनात जहाज और मिशन के अथक प्रयास ने हिंद महासागर क्षेत्र में नाविकों की सुरक्षा बढ़ाने के भारतीय नौसेना के संकल्प को बरकरार रखते हुए समुद्र में बहुमूल्य जिंदगियां बचाईं। नौसेना प्रमुख ने कोच्चि में दक्षिणी नौसेना कमान की अपनी यात्रा के दौरान टीम शारदा के साथ बातचीत की। अपने संबोधन के दौरान उन्होंने चालक दल के पेशेवर दृष्टिकोण की सराहना की, जिसके परिणामस्वरूप क्षेत्र में पसंदीदा सुरक्षा भागीदार के रूप में भारतीय नौसेना को मान्यता और प्रशंसा मिली।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.