Delhi Liquor Scam: 5 अक्टूबर को कोर्ट में पेश होंगे संजय सिंह, ED दफ्तर में बिताई रात

आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह को प्रवर्तन निदेशालय ने गिरफ्तार कर लिया। उन्हें दिल्ली शराब घोटाला मामले में गिरफ्तार किया गया है।

100

आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह (Rajya Sabha MP Sanjay Singh) को गुरुवार (5 अक्टूबर) को कोर्ट (Court) में पेश किया जाएगा। उन्हें प्रवर्तन निदेशालय (Enforcement Directorate) ने दिल्ली शराब घोटाला (Delhi Liquor Scam) मामले में करीब 10 घंटे की पूछताछ के बाद बुधवार (4 अक्टूबर) को गिरफ्तार (Arrested) कर लिया था। संजय सिंह की गिरफ्तारी के खिलाफ आज आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता राजधानी दिल्ली (Delhi) समेत देश के कई शहरों में विरोध प्रदर्शन करेंगे।

प्रवर्तन निदेशालय आज कोर्ट से संजय सिंह की रिमांड मांग सकती है। ईडी के पास सवालों की लंबी सूची है जिसका जवाब पाने के लिए ईडी कोर्ट से संजय सिंह की रिमांड की मांग करेगी। करीब दस घंटे की पूछताछ के बाद कल ईडी ने संजय सिंह को गिरफ्तार कर लिया था। संजय सिंह को रातभर से ईडी दफ्तर में रखा गया है।

यह भी पढ़ें- बदल रहा है मध्य प्रदेश, आईटी का अगला ठिकाना बनेगा प्रदेश: सीएम शिवराज

भ्रष्टाचार मुक्त दिल्ली के लिए राजघाट पर भाजपा की प्रार्थना
शराब घोटाले में दिनेश अरोड़ा के सरकारी गवाह बनने के बाद ईडी ने संजय सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। माना जा रहा है कि इस पूरे शराब घोटाले में ये गवाही बेहद अहम है। क्योंकि दिनेश अरोड़ा ने कबूल किया है कि उन्होंने ही संजय सिंह के कहने पर मनीष सिसोदिया को पैसे दिये थे। इस बीच आज जहां आम आदमी पार्टी भाजपा (BJP) दफ्तर पर प्रदर्शन करने की तैयारी में है तो वहीं दिल्ली भाजपा भ्रष्टाचार मुक्त दिल्ली के लिए राजघाट पर प्रार्थना करने जा रही है।

उपराज्यपाल ने की थी सीबीआई जांच की सिफारिश
दिल्ली सरकार साल 2021 में नई आबकारी नीति लेकर आई थी। जिसके बाद राज्य सरकार पर शराब कारोबारियों को फायदा पहुंचाने का आरोप लगा था। हालांकि, आम आदमी पार्टी ने इन आरोपों से इनकार किया है। इस बीच उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने मामले की जांच सीबीआई से कराने की सिफारिश की है। इसके बाद दिल्ली सरकार ने नई एक्साइज पॉलिसी रद्द कर दी। सीबीआई जांच की सिफारिश के बाद ईडी ने धन शोधन निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया था।

देखें यह वीडियो- 

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.