शराब घोटाले में संजय सिंह गिरफ्तार, कई घंटों की पूछताछ के बाद ED ने की कार्रवाई

ईडी ने संजय सिंह से करीब 10 घंटे तक पूछताछ की थी। फिलहाल संजय सिंह अपने घर पर मौजूद हैं। पूछताछ के बाद ईडी ने संजय सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।

167

आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) नेता और सांसद संजय सिंह (MP Sanjay Singh) पर प्रवर्तन निदेशालय (Enforcement Directorate) का शिकंजा कसता जा रहा है। बुधवार (4 अक्टूबर) को लंबी पूछताछ के बाद ईडी ने राज्यसभा सांसद संजय सिंह को गिरफ्तार (Arrested) कर लिया है। शराब नीति घोटाला (Liquor Policy Scam) मामले में दायर की गई चार्जशीट में आप सांसद संजय सिंह का भी नाम था। इस मामले में 4 अक्टूबर की सुबह ही ईडी ने उनके घर पर छापेमारी (Raid) की थी।

मिल रही जानकारी के अनुसार, ईडी ने संजय सिंह से करीब 10 घंटे तक पूछताछ की थी। फिलहाल संजय सिंह अपने घर पर मौजूद हैं। पूछताछ के बाद ईडी ने संजय सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। इसके बाद अर्धसैनिक बलों की मौजूदगी बढ़ा दी गई है। अब ईडी के अधिकारी संजय सिंह को लेकर जाएंगे। वहीं, आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता भी संजय सिंह के घर के बाहर जुटने लगे हैं।

यह भी पढ़ें- केंद्र सरकार का महिलाओं को बड़ा उपहार, एलपीजी सिलेंडर पर बढ़ाई गई सब्सिडी

बताया जा रहा है कि संजय सिंह को उनके आवास के पिछले गेट से बाहर निकाला जाएगा। इसके बाद उन्हें दिल्ली स्थित ईडी मुख्यालय ले जाया जाएगा। वह रातभर लॉकर में ही रहेगा। इसके बाद सुबह मेडिकल जांच कराने के बाद उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा। वहां संजय सिंह की हिरासत की मांग की जाएगी।

क्या है शराब नीति घोटाला?
वर्ष 2021-22 के लिए नई शराब नीति लागू होने के बाद उपराज्यपाल को कई अनियमितताओं की शिकायतें मिली थीं। उपराज्यपाल ने इसे गृह मंत्रालय को भेजा था। मंत्रालय ने शराब घोटाले की जांच के लिए सीबीआई को आदेश दिया था। जिसके बाद उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना को एक पत्र भेजा गया, जिसमें अनियमितताओं का जिक्र किया गया। इसके बाद उपराज्यपाल ने जांच को मंजूरी दे दी और नई शराब नीति की जांच शुरू हो गई। इस मामले की शिकायत पहले दिल्ली सरकार के मुख्य सचिव से की गई थी।

देखें यह वीडियो- 

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.