Sahara Group के प्रमुख सुब्रत रॉय का निधन, आज इस शहर को ले जाया जाएगा पार्थिव शरीर

12 नवंबर को तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर सुब्रत रॉय को मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 14 नवंबर की रात साढ़े 10 बजे सडेन कार्डियक अरेस्ट की वजह से उनका निधन हो गया।

931

Sahara Groupसहारा प्रमुख सुब्रत रॉय (Subrata Roy)का 75 साल की उम्र में 14 नवंबर को मुंबई में निधन हो गया। काफी समय से बीमार चल रहे सुब्रत रॉय का मुंबई (Mumbai) के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। वहीं, सहारा ग्रुप (Sahara Group) की ओर से बयान जारी कर कहा गया है कि सहारा प्रमुख का पार्थिव शरीर 15 नवंबर को लखनऊ के सहारा शहर (sahara city) लाया जाएगा, जहां उन्हें श्रद्धांजलि दी जाएगी।

कंपनी के जारी बयान में कहा गया है कि 12 नवंबर को तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर सुब्रत रॉय को मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 14 नवंबर की रात साढ़े 10 बजे सडेन कार्डियक अरेस्ट की वजह से उनका निधन हो गया। सहारा ग्रुप के चेयरमैन सुब्रत रॉय के पार्थिव शरीर को बुधवार (15 नवंबर) को लखनऊ (उत्तर प्रदेश) लाया जाएगा, जहां उन्हें श्रद्धांजलि दी जाएगी।

यह भी पढ़ें – कुत्ते के काटने पर मिलेंगे हजारों रुपए? जानिये क्या है खबर

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.