सुकमा में इनामी नक्सली दंपत्ति ढेर, जानिये कितने का था इनाम

सुकमा जिले के भेजी थाना क्षेत्र में दंतेशपुरम के जंगल में 8 मई की सुबह सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में दो इनामी नक्सलियों (पति-पत्नी) को मार गिराया। इसके साथ ही झारखंड सरकार के आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर भाकपा (माओवादी ) संगठन के पांच नक्सली 8 मई को सरेंडर करेंगे।

168

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के भेजी थाना क्षेत्र में दंतेशपुरम के जंगल में 8 मई की सुबह सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में दो इनामी नक्सलियों (पति-पत्नी) को मार गिराया। एक पर आठ लाख और दूसरे पर तीन लाख रुपये का इनाम घोषित था।

ऐसे मारे गए इनामी नक्सली
पुलिस सूत्रों के अनुसार पुलिस अधीक्षक सुनील के नेतृत्व में सर्चिंग पर निकाले जवानों ने नक्सलियों के घात लगाकर किए गए हमले को विफल कर दिया। इस दौरान सुकमा जिले के भेजी में हुई मुठभेड़ में गुल्लापल्ली एसओएस कमांडर मड़कम अर्रा और उसकी पत्नी पोडियम अर्रा को ढेर कर दिया गया। मड़कम पर आठ लाख और पोडियम पर तीन लाख रुपये का इनाम घोषित था।

ये भी पढ़ेंः केरल हाउसबोट हादसाः 22 लोगों की मौत, 7 बच्चे भी शामिल

घटनास्थल से खतरनाक हथियार बरामद
घटनास्थल से हथियार और अन्य सामग्री बरामद हुई है। नक्सलियों के सफाये के लिए सुरक्षा बलों और पुलिस का अभियान जारी है।

झारखंड में 10 लाख के ईनामी जोनल कमांडर सहित पांच नक्सली आज करेंगे सरेंडर
झारखंड सरकार के आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर भाकपा (माओवादी ) संगठन के पांच नक्सली आज (सोमवार) को सरेंडर करेंगे। सरेंडर करने वाले नक्सलियों में 10 लाख का ईनामी जोनल कमांडर अमरजीत यादव उर्फ टिंगू , पांच लाख का ईनामी सब – जोनल कमांडर सहदेव यादव उर्फ लटन, सब – जोनल कमांडर नीरू यादव उर्फ सलीम, सब – जोनल कमांडर संतोष भुईया उर्फ सुकन और दस्ता सदस्य अशोक बैगा उर्फ अशोक परहिया शामिल है।

सभी नक्सली झारखंड पुलिस एवं सीआरपीएफ के पदाधिकारियों के समक्ष आत्मसमर्पण करेंगे। यह जानकारी पुलिस प्रवक्ता एवी होमकर ने दी।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.