मणिपुर के कुछ क्षेत्रों में स्थिति नियंत्रण में, इस जिले में कर्फ्यू में ढील

मणिपुर राज्य के हिंसाग्रस्त चुराचांदपुर जिले में 7 मई की सुबह सात बजे से 10 बजे तक (तीन घंटे) कर्फ्यू में आंशिक ढील दी गई थी। 6 मई की रात को सरकार और विभिन्न हितधारकों के बीच बातचीत के बाद कर्फ्यू में ढील देने का फैसला किया गया था।

149

अशांत मणिपुर के कुछ हिस्सों में स्थिति नियंत्रण में है। राज्य के हिंसाग्रस्त चुराचांदपुर जिले में 7 मई की सुबह सात बजे से 10 बजे तक (तीन घंटे) कर्फ्यू में आंशिक ढील दी गई थी। 6 मई की रात को सरकार और विभिन्न हितधारकों के बीच बातचीत के बाद कर्फ्यू में ढील देने का फैसला किया गया था।

चुराचांदपुर जिले की कानून-व्यवस्था की स्थिति में सुधार का दावा
अधिकारियों का कहना है कि मणिपुर के चुराचांदपुर जिले और उसके आसपास के इलाकों में कानून व्यवस्था की स्थिति में सुधार हुआ है। इस कारण कर्फ्यू में आंशिक ढील दी गई है। मणिपुर में हुई जातीय हिंसा में अब तक 54 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें से 16 शव चुराचांदपुर जिला अस्पताल के मोर्चरी और 15 शव इंफाल पूर्वी जिले के जवाहरलाल नेहरू आयुर्विज्ञान संस्थान में रखे हैं।

ये भी पढ़ेंः दिल्ली में दिनदहाड़े गोलीबारी, नाबालिग की मौत

सेना ने इन क्षेत्रों को नियंत्रण में लिया
सेना ने पर्वोत्तर प्रदेश मणिपुर के चुराचांदपुर, मोरेह, काकचिंग और कांगपोकपी जिलों को अपने नियंत्रण में ले लिया है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने 5 मई को को मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह और शीर्ष अधिकारियों के साथ मिलकर मणिपुर की स्थिति की समीक्षा की। बताया गया है कि केंद्र सरकार ने राज्य में शांति बनाए रखने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा बल और दंगारोधी वाहन भेजे हैं।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.