दिल्ली में दिनदहाड़े गोलीबारी, नाबालिग की मौत

दिल्ली के कालकाजी में एक 17 साल के लड़के की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। बताया जा रहा है कि दोपहर में जन्मदिन के जश्न के दौरान हुक्का बार के अंदर एक गोली चली।

174

दिल्ली (Delhi) में अपराधियों के हौसले बुलंद हो रहे हैं। यहां आए दिन अपराध की घटनाएं सामने आ रही हैं। कालकाजी इलाके में हुक्का बार में एक लड़के की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। लड़के की उम्र 17 साल बताई जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कालकाजी स्थित डीडीए के फ्लैट के हुक्का बार में नाबालिग की कुछ लड़कों से कहा-सुनी हो गई थी, जिसके बाद गोली चला दी गई। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जिस हुक्‍के बार में शूटिंग हुई थी उसे कुछ दिन पहले बंद कर दिया गया था, लेकिन अवैध रूप से चलाया जा रहा था। यह घटना दोपहर के समय हुई। पुलिस ने बताया कि किसी ने पीसीआर पर कॉल कर बताया कि 7-8 लड़के आए और एक लड़के को गोली मार कर चले गए। इसके बाद पुलिस तुरंत गोविंद पुरी एक्सटेंशन में चोरी-छिपे चल रहे हुक्का बार पर पहुंच गई। पुलिस जब वहां पहुंची तो देखा कि चारों तरफ खून बिखरा हुआ है। वहां कुछ टिश्यू पेपर भी पड़े मिले लेकिन घायल लड़का वहां नहीं था। पुलिस का कहना है कि इस हुक्का बार को एक अप्रैल को ही बंद कर दिया गया था।

यह भी पढ़ें- जानिए, शरद पवार के इस्तीफे का सच; बोले- मुझे नहीं पता था कि…

लड़के की रास्ते में ही मौत हो गई
पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की तो पता चला कि घायल लड़के को इलाज के लिए एम्स अस्पताल ले जाया गया है। इसके बाद जब पुलिस एम्स पहुंची तो पता चला कि रास्ते में ही लड़के की मौत हो गई थी। मृत लड़के की उम्र 17 साल है और उसका नाम कुणाल है। पुलिस का कहना है कि इस हत्या में स्थानीय लड़कों का हाथ है। पुलिस ने एक आरोपी लड़के की पहचान की है जो नाबालिग है, उसकी उम्र 17 साल है। बंद हुक्का बार में 7-8 लड़के आए थे और लड़के के सिर में गोली मार दी। पुलिस ने यह भी कहा कि जल्द ही आरोपितों को पकड़ लिया जाएगा।

देखें यह वीडियो- हत्याओं के नाम ऐसे फंसाए गए हिंदू 

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.