Rajasthan: सेना के चेतक हेलीकॉप्टर की खेत में हुई इमरजेंसी लैंडिंग, जानें क्या है कारण

दावा किया जा रहा है कि चेतक हेलीकॉप्टर के इंजन में चिप वॉर्निंग के कारण इमरजेंसी लैंडिंग हुई। दूसरा हेलीकॉप्टर केवल मदद के लिए उतरा था। आर्मी के पायलट और जवानों ने तकनीकी खामी का पता लगाया और दस मिनट में ही इसे दूर कर लिया। इसके बाद दोनों हेलीकॉप्टरों ने वापस उड़ान भरी।

80

Rajasthan: कुचामन के डीडवाना में मेगा हाईवे पर स्थित गोपाल गोशाला (Gopal Gaushala) में 01 मार्च (शुक्रवार) सुबह ग्यारह बजे अचानक सेना के एक चेतक हेलीकॉप्टर (chetak helicopter) की इमरजेंसी लैंडिंग (emergency landing) हुई। तत्काल मदद के लिए दूसरा चेतक हेलीकॉप्टर उतरा और दस मिनट बाद दोनों हेलीकॉप्टरों ने फिर से उड़ान भरी।

दावा किया जा रहा है कि चेतक हेलीकॉप्टर के इंजन में चिप वॉर्निंग (chip warning) के कारण इमरजेंसी लैंडिंग हुई। दूसरा हेलीकॉप्टर केवल मदद के लिए उतरा था। आर्मी के पायलट और जवानों ने तकनीकी खामी का पता लगाया और दस मिनट में ही इसे दूर कर लिया। इसके बाद दोनों हेलीकॉप्टरों ने वापस उड़ान भरी। यह हेलीकॉप्टर कहां से कहां जा रहे थे, इस बारे में सेना के अधिकारियों ने जानकारी नहीं दी है। हेलीकॉप्टरों में सवार जवानों ने किसी भी तरह की बातचीत से इनकार कर दिया। उन्होंने केवल कुछ टेक्निकल गड़बड़ी के कारण लैंडिंग होना बताया।

 

यह भी पढ़ें- Shiv Sena MLA Disqualification: विधायकों की अयोग्यता मामला में याचिका स्वीकार, इस तारीख को होगी सुनवाई

तकनीकी खराबी से हुई इमरजेंसी लैंडिंग
जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल राजेंद्र सिंह जोधा ने बताया कि यह हेलीकॉप्टर रुटीन उड़ान पर थे। इसमें कोई मामूली तकनीकी खराबी थी। किसी भी हवाई जहाज या हेलीकॉप्टर में मामूली तकनीकी खराबी का अंदेशा होता है तो उसके वार्निंग सिग्नल एक्टिवेट हो जाते हैं। पायलट के लिए यह निर्देश होता है कि इस प्रकार का सिग्नल होने पर तुरंत उसको लैंडिंग करनी होगी। लैंडिंग करने के बाद तकनीकी खामियों को चेक कर दूर किया जाता है। सब ठीक होने पर वह दोबारा फ्लाई करने के लिए तैयार हो जाता है।

यह वीडियो भी देखें-

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.