पाकिस्तान में बाढ़ का कहर! खतरे के निशान के पार नदियां, ‘इतने’ लोगों की मौत

पाकिस्तान में 30 जुलाई तक देश के ऊपरी और मध्य हिस्सों में जोरदार मानसून गतिविधि होने की संभावना है।

213

पाकिस्तान के बलूचिस्तान और खैबर पख्तूनख्वा में मानसून की बरसात कहर बरपा रही है। पिछले पांच दिन से मूसलाधार पानी बरस रहा है। बाढ़ और भूस्खलन से हालात बेहद खराब हैं। इस प्राकृतिक आपदा में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई। पहाड़ी इलाकों के नदी-नाले उफान पर हैं। गांव बाढ़ से घिरे हैं। शहरी इलाके जलमग्न हैं। देश भर में मिट्टी के अधिकांश घर नष्ट हो गए।

भारत सेमीकंडक्टर उद्योग के लिए रेड कार्पेट बिछा रहा है- प्रधानमंत्री ने बताया क्या है उद्देश्य

रेड अलर्ट जारी
पाकिस्तान के मौसम विज्ञान विभाग ने अगले तीन दिनों के लिए रेड अलर्ट जारी करते हुए कहा कि 30 जुलाई तक देश के ऊपरी और मध्य हिस्सों में जोरदार मानसून गतिविधि होने की संभावना है। इस समय रावी नदी और सतलज नदी के तटीय इलाकों में पानी भर गया है। इन नदियों पर बने तीन बांध लबालब हैं।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.