मुंबई के कुछ हिस्सों में बारिश, आईएमडी ने जारी किया ‘येलो’ अलर्ट

मौसम विभाग ने मुंबई और आसपास के इलाकों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

136

मुंबई (Mumbai) के कुछ हिस्सों में सोमवार सुबह भारी बारिश (Rain) हुई, लेकिन सार्वजनिक परिवहन सेवाएं (Public Transport Services) प्रभावित नहीं हुईं। एक नागरिक अधिकारी (Civic Officials) ने कहा कि रविवार को, भारत मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department) के मुंबई केंद्र ने शहर में कुछ स्थानों पर सोमवार को भारी बारिश की भविष्यवाणी करते हुए ‘येलो’ अलर्ट (Yellow Alert) जारी किया।

अधिकारी के अनुसार, सोमवार तड़के महालक्ष्मी, भयखला, मालाबार हिल्स, माटुंगा, सायन, बांद्रा, सांताक्रूज, अंधेरी और कुछ अन्य इलाकों में भारी बारिश शुरू हो गई। उन्होंने बताया कि सुबह आठ बजे के बाद बारिश की तीव्रता कम हो गई। मुंबई महानगरपालिका के अधिकारियों ने कहा कि शहर में कहीं भी भारी जल-जमाव की कोई रिपोर्ट नहीं है और मध्य रेलवे और पश्चिमी रेलवे मार्गों पर लोकल ट्रेनें सामान्य रूप से चल रही हैं।

यह भी पढ़ें- अब एटीएस खोलेगी सीमा हैदर का कच्चा चिट्ठा, चपेटे में प्रेमी भी

एक अधिकारी के अनुसार, बारिश के कारण बृहन्मुंबई पावर सप्लाई और ट्रांसपोर्ट बस सेवाओं के रूट में कोई बदलाव नहीं किया गया है। आईएमडी के मुंबई केंद्र ने सोमवार सुबह 8 बजे जारी अपने पूर्वानुमान में शहर और उपनगरों में मध्यम बारिश की भविष्यवाणी की। अधिकारी ने कहा कि सोमवार सुबह 8 बजे समाप्त 24 घंटे की अवधि में मुंबई और पूर्वी और पश्चिमी उपनगरों में क्रमशः 65.50 मिमी, 19.74 मिमी और 23.56 मिमी बारिश दर्ज की गई।

मौसम विभाग के अनुसार रायगढ़, रत्नागिरी और पुणे में 21 जुलाई तक अति मूसलाधअर बारिश की चेतावनी दी गई है। इसी तरह मौसम विभाग ने 15 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इनमेंं पालघर, ठाणे, मुंबई, सिंधुदुर्ग, जलगांव, कोल्हापुर, सतारा, औरंगाबाद, जालना, अकोला, अमरावती, बुलढाणा, वर्धा, वाशिम और यवतमाल जिले शामिल हैं। साथ ही कई इलाकों में तेज हवा के साथ भारी बारिश और बिजली की कड़कड़ाहट की भी चेतावनी मौसम विभाग ने दी है।

देखें यह वीडियो- नेहा सिंह राठौड़ के गाने पर CM शिवराज सिंह चौहान का जवाब

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.