पुणे आग: गोदाम में रखे थे 400 सिलेंडर और लग गई आग, मजदूरों का हाल देखकर कांपे लोग

पुणे पुलिस ने बताया कि, पुणे आग में जले शवों को शासकीय अस्पताल भेज दिया गया है। फायर ब्रिगेड के अधिकारी ने बताया कि इस गोदाम के बगल में एक गोदाम में 400 सिलेंडर रखे थे। अगर लपटें वहां पहुंच जातीं तो बड़ा हादसा हो सकता था।

168
पुणे आग
पुणे के गोदाम में आग लगने से तीन मजदूरों की मौत

पुणे आग (Pune Fire) में तीन मजदूरों के बुरी तरह से जलने की घटना सामने आई है। शहर के वाघोली क्षेत्र में शुभम डेकोरेटर्स का गोदाम है। जहां रात में आग लग गई। सूचना पाकर फायर ब्रिगेड की आठ गाड़ियां पहुंचीं। फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने लपटों में घिरे गोदाम में सो रहे लोगों को बचाने की कोशिश की। इस दौरान तीन मजदूरों की जल जाने से मौत हो गई। यह जानकारी स्थानीय पुलिस ने दी।

शुभम डेकोरेटर के गोदाम में रात 11.43 बजे आग की पहली सूचना मिली थी। जिसके बाद पीएमआरडीए, पुणे महानगर पालिका, अग्निशमन दल पहुंच गया। पुणे आग बहुत तेज गति से फैली। इस गोदाम के बगल में ई रिक्शा खड़े थे जिसे निकालने में यश मिला। इसके अलावा शुभम डेकोरेटर के गोदाम के पीछे इंडेन गैस का गोदाम था, जिसमें 400 एलपीजी सिलेंडर रखे हुए थे। अग्निशमन विभाग ने बहुत ही तत्परता और दक्षता से स्थानीय लोगों को निकाल और आग को एलपीजी गोदाम में पहुंचने से रोका। पुणे आग पर काबू पाने के बाद कूलिंग ऑपरेशन किया गया, इस बीच तीन शव बरामद हुए हैं। जो मजदूरों के बताए जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें – मोका चक्रवात का संकट, आईएमडी ने जारी की चेतावनी

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.