एयर इंडिया के विमान में चढ़ गया बिच्छू, यात्री का किया ये हाल

एयर इंडिया की सेवाओं में बीते कुछ समय से दिक्कतें आ रही हैं। बिच्छू के हवाई जहाज में डंक मारने की घटना से तो सभी हतप्रभ हैं।

193
एयर इंडिया
एयर इंडिया के विमान में बिच्छू ने यात्री को डंक मारा

एयर इंडिया के विमान में बिच्छू पाया गया। इसका पता तब चला जब बिच्छू ने एक महिला यात्री को डंग मार दिया। यह घटना 23 अप्रैल को हुई थी।

एयर इंडिया के विमान में यात्री के पेशाब करने की घटनाएं भी हो चुकी हैं, इस बीच नागपुर मुंबई उड़ान में एक महिला यात्री को बिच्छू ने डंक मार दिया। इससे यात्री को दर्द का सामना करना पड़ा। हवाई अड्डे पर लैंडिंग के बाद एयर इंडिया प्रशासन ने महिला यात्री को अस्पताल में इलाज की सेवा उपलब्ध कराई।

एयरलाइन का बयान
एयर इंडिया के एक प्रवक्ता ने बताया, “23 अप्रैल, 2023 को हमारी उड़ान एआई 630 में एक यात्री को बिच्छू के डंक मारने की एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई थी। विमान के उतरते ही महिला यात्री का तुरंत इलाज किया गया और उसे अस्पताल ले जाया गया। उक्त यात्री के उतरने पर हवाईअड्डे पर डॉक्टर ने उसकी जांच की और बाद में अस्पताल में उसका इलाज किया गया और उसे छुट्टी दे दी गई। एयर इंडिया के अधिकारी यात्री के साथ अस्पताल गए और यात्री को छुट्टी मिलने तक हर संभव सहायता की पेशकश की।”

ये भी पढ़ें – मोका चक्रवात का संकट, आईएमडी ने जारी की चेतावनी

Join Our WhatsApp Community

Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.