मोका चक्रवात का संकट, आईएमडी ने जारी की चेतावनी

मोचा चक्रवात का संकट पूर्वी अरब सागर में मंडरा रहा है। इससे तेज हवाएं बहने और बारिश की संभावना व्यक्त की गई है।

267
मोका चक्रवात
मोका चक्रवात पश्चिम बंगाल ओडिशा में तूफान लाएगा

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने गुरुवार को भविष्यवाणी की है कि, एक चक्रवाती तूफान – मोका चक्रवात (Mocha Cyclone) बंगाल की दक्षिण-पूर्व खाड़ी में 7 मई से 9 मई के बीच दस्तक दे सकता है। मौसम विभाग का अनुमान है कि, 6 मई के आसपास मोका चक्रवात बंगाल की दक्षिण पूर्व खाड़ी के ऊपर विकसित हो सकता है। इसके प्रभाव में, 7 मई के आसपास उसी क्षेत्र में एक कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है।

मौसम विभाग कर रहा निगरानी
आईएमडी के महानिदेशक ने मोका चक्रवात के विषय में जानकारी देते हुए कहा है कि, ‘8 मई को दक्षिण पूर्व बंगाल की खाड़ी। इसके बाद, बंगाल की मध्य खाड़ी की ओर लगभग उत्तर की ओर बढ़ते हुए एक मोका चक्रवात के तीव्र होने की संभावना है, आगे इसके मार्ग और तीव्रता की जानकारी साझा की जाएगी। मौसम विभाग मोका चक्रवात के निर्माण होने को लेकर नियमित रूप से निगरानी कर रहा है।’

मोचा चक्रवात से प्रभावित
मोका चक्रवाती विक्षोभ के कारण, 7 मई को बंगाल की दक्षिण पूर्व खाड़ी में 60 किमी प्रति घंटे की गति से तेज़ हवाएँ चलने की संभावना है। बाद में, हवा की गति धीरे-धीरे बढ़ सकती है, जिसके परिणामस्वरूप समुद्र की स्थिति खराब हो सकती है। मौसम विभाग के अधिकारियों ने मोका चक्रवात के समय मछुआरों को समुद्र में न जाने की चेतावनी दी है। इस बीच, मोका चक्रवात प्रभावित राज्य ओडिशा और पश्चिम बंगाल आपातकाल की तैयारी कर रहे हैं। ओडिशा डिजास्टर रैपिड एक्शन फोर्स (ओडीआरएएफ) और राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) के कर्मियों को अनुमानित चक्रवाती तूफान का सामना करने के लिए तैयार किया गया है।

ये भी पढ़ें – जम्मू कश्मीर के राजौरी में सैना का आतंक पर प्रहार, एक आतंकी ढेर

यहां होगी भारी बारिश
आईएमडी ने कहा, ‘8 मई के आसपास बंगाल की खाड़ी के दक्षिण पूर्व में मोका चक्रवात तूफान बनने की संभावना है, रविवार से बुधवार तक अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भारी बारिश की संभावना है। पश्चिम बंगाल और ओडिशा भी प्रभावित होंगे। मौसम विभाग ने बताया कि चक्रवात के दौरान आसपास के इलाकों में 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की भी संभावना है। एक रिपोर्ट में कहा गया है कि हवा की गति भी 70 को पार कर सकती है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.