प्रधानमंत्री ने इंडिया में बने पहले सिम्युलेटर में बैठकर वर्चुअल पायलट प्रशिक्षण का लिया अनुभव

भारत में बना यह पहला वर्चुअल रियालिटी फ्लाइट सिम्युलेटर है। इसके सभी पार्ट्स देश में ही निर्मित किए गए हैं।

90

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गांधीनगर में डिफेंस एक्सपो 2022 के उद्घाटन के बाद सिम्युलेटर में बैठकर वर्चुअल पायलट प्रशिक्षण का अनुभव लिया। इस सिम्युलेटर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत और मेक इन इंडिया के अभियान से प्रेरित होकर इंडिया में ही किया गया है।

ये भी पढ़ें – मुंबई में धमाकों की धमकी, पुलिस हुई एलर्ट

दरअसल, सिम्युलेटर का उपयोग हवाई जहाज उड़ाने वाले पायलटों के प्रशिक्षण के लिए किया जाता है। अब तक भारत में इसका उपयोग आयातित सिम्युलेटर से किया जाता था। इसकी अनुमानित कीमत एक सौ से डेढ़ सौ करोड़ रुपये तक होती है। इस सिम्युलेटर का निर्माण पेरालेक्स लेब्स ने किया है। भारत में बना यह पहला वर्चुअल रियालिटी फ्लाइट सिम्युलेटर है। इस फ्लाइट सिम्युलेटर को बनाने में करीब 1 से 1.5 करोड़ रुपये की लागत आई। इसके सभी पार्ट्स देश में ही निर्मित किए गए हैं। इस वर्चुअल रियालिटी फ्लाइट सिम्युलेटर में 10 से 12 प्रकार के वातावरण व स्थितयों का अनुभव होता है। इसमें थंडरस्ट्रोम, रेन, कलाउडी वेदर, इंजन फेल आदि कठिन परिस्थित का आभास होता है। प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षु पायलट को इससे उबरने की जानकारी दी जाती है। गांधीनगर के हेलिपेड एक्जीबिशन सेंटर में संरक्षण क्षेत्र के विभिन्न उपकरणों का प्रदर्शन किया गया है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.