Rajasthan Firing: राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या

राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राजस्थान अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेढ़ी की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

736

राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना (Rashtriya Rajput Karni Sena) के प्रदेश अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेढ़ी (President Sukhdev Singh Gogamedhi) की मंगलवार को जयपुर (Jaipur) में गोली मारकर हत्या (Murdered) कर दी गई। श्यामनगर इलाके में सुखदेव सिंह को गोली (Shot) मार दी गयी। दिनदहाड़े स्कूटी सवार बदमाशों (Miscreants) ने मंगलवार गोगामेढ़ी पर गोलियां चलाईं। फिर भाग गया। गोगामेढ़ी को मेट्रो मास अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सुखवीर सिंह गोगामेढ़ी पर फायरिंग की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। स्थानीय पुलिस के अलावा वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया। बताया जा रहा है कि सुखवीर सिंह गोगामेढ़ी के घर के पास अज्ञात बदमाशों ने फायरिंग कर दी। जयपुर में सुखवीर सिंह के घर के पास चार अज्ञात बदमाश आये थे।

यह भी पढ़ें- West Bengal: चौंकाने वाले हैं डेंगू के बढ़ते मामलों के आंकड़े

जांच में जुटी पुलिस
बदमाशों ने गनमैन नरेंद्र को भी गोली मार दी। घटना की जानकारी मिलते ही श्याम नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस सीसीटीवी खंगालने में जुटी है। घटना श्याम नगर में दाना पानी रेस्टोरेंट के पीछे की है। लॉरेंस विश्नोई गैंग के संपत नेहरा ने पहले धमकी दी थी। मामले को लेकर जयपुर पुलिस को ज्ञापन दिया गया।

राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के नाम से एक अलग संगठन बनाया था
सुखदेव सिंह गोगामेधी को गोलियां कहां लगीं और किसने चलाईं, इसका अभी तक खुलासा नहीं हुआ है। सुखदेव सिंह गोगामेधी लंबे समय से राष्ट्रीय करणी सेना से जुड़े हुए थे। काफी समय पहले करणी सेना संगठन में विवाद के बाद उन्होंने राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के नाम से एक अलग संगठन बनाया था। गोगामेधी इसके अध्यक्ष थे। फिल्म पद्मावत और गैंगस्टर आनंदपाल एनकाउंटर मामले के बाद राजस्थान में हुए विरोध प्रदर्शन के चलते वह सुर्खियों में आए थे। इस मुद्दे को लेकर उनके कई वीडियो भी वायरल हुए थे।

देखें यह वीडियो-

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.