President मुर्मु ने बताया आर्थिक विकास और जल सुरक्षा का मार्ग, जानें क्या

इंजीनियरिंग समाधान प्रदान करके जल बुनियादी ढांचे के विकास में केंद्रीय जल इंजीनियरिंग सेवाओं के अधिकारियों का योगदान देश को प्राकृतिक और मानव निर्मित जल संकट के खिलाफ अधिक लचीला बना देगा।

361

केंद्रीय जल इंजीनियरिंग सेवाओं के अधिकारियों ने 21 अगस्त को राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) से मुलाकात की। इस मौके पर राष्ट्रपति(president) ने उन्हें संबोधित करते हुए कहा कि पानी जीवन की मूलभूत आवश्यकता है। जल संसाधन प्रबंधन(water resources management) हमेशा सभी पीढ़ियों के लिए एक महत्वपूर्ण और चुनौतीपूर्ण कार्य रहा है। जल का कुशल प्रबंधन, जल सुरक्षा(water security) और आर्थिक विकास(Economic Development) की कुंजी है।

उन्होंने कहा कि इंजीनियरिंग समाधान प्रदान करके जल बुनियादी ढांचे के विकास में केंद्रीय जल इंजीनियरिंग सेवाओं के अधिकारियों का योगदान देश को प्राकृतिक और मानव निर्मित जल संकट के खिलाफ अधिक लचीला बना देगा।

राष्ट्रपति ने कहा कि अधिक आर्थिक विकास और बढ़ते शहरीकरण(urbanization) और विकास के साथ, उपलब्ध संसाधनों के इष्टतम उपयोग की आवश्यकता होगी। उन्होंने कहा कि जलवायु की बदलती प्रवृत्ति ने पहले ही जल क्षेत्र को प्रभावित करना शुरू कर दिया है और हमारे देश में विभिन्न क्षेत्रों में अलग-अलग भौगोलिक और जलवायु पैटर्न हैं। उन्होंने इस बात पर प्रकाश डाला कि केंद्रीय जल इंजीनियरिंग सेवा अधिकारियों से मौजूदा और आगामी चुनौतियों से निपटने के लिए समग्र दृष्टिकोण अपनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने की उम्मीद है। उन्होंने उन्हें टिकाऊ तरीके से जल संसाधनों के विकास और प्रबंधन पर जोर देने की सलाह दी।

यह भी पढ़ें – Manipur Violence: न्यायिक समिति ने सुप्रीम कोर्ट को सौंपी तीन रिपोर्ट्स

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.