Uttar Pradesh: ‘रिवॉल्वर गुंडागर्दी’ पर गरमाई सियासत, सजा की जगह अरीबा खान को मिल रहा सम्मान

174

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के हरदोई जिले (Hardoi District) में पेट्रोल पंप (Petrol Pump) पर हुए विवाद ने न सिर्फ सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है, बल्कि राजनीतिक गलियारों (Political Corridors) में भी तूफान मचा दिया है। हरदोई के बिलग्राम थाना क्षेत्र में 15 जून (रविवार) को हुई एक ताजा घटना में अरीबा खान (Ariba Khan) नाम की युवती ने पेट्रोल पंप कर्मचारी (Petrol Pump Employee) रजनीश कुमार (Rajneesh Kumar) के सीने पर रिवॉल्वर (Revolver) तानकर उसे धमकाया था।

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने जहां तत्काल कार्रवाई की, वहीं अब इस मामले ने राजनीतिक मोड़ ले लिया है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अरीबा की तारीफ करते हुए इसे आत्मरक्षा का कदम बताया, वहीं हरदोई कांग्रेस के जिला अध्यक्ष विक्रम पांडे ने अरीबा को झांसी की रानी लक्ष्मीबाई सम्मान से सम्मानित किया और प्रियंका गांधी के नारे “लड़की हूं, लड़ सकती हूं” को साकार करने का दावा किया। वहीं, कुछ एआईएमआईएम नेता अरीबा खान की बहादुरी की तारीफ कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें – Diamond League: नीरज चोपड़ा ने फिर रचा इतिहास, दो साल बाद जीता अपना पहला डायमंड लीग खिताब

गलत का समर्थन कर रहे हैं राजनीतिक संगठन
पुलिस ने भले ही अरीबा खान और उसके माता-पिता के खिलाफ लाइसेंसी हथियार के दुरुपयोग और धमकाने के आरोप में एफआईआर दर्ज कर ली हो, लेकिन राजनीतिक संगठन अरीबा खान का समर्थन कर रहे हैं। हरदोई के पुलिस अधीक्षक नीरज जादौन ने बताया कि तत्काल कार्रवाई करते हुए अरीबा, एहसान खान और हुस्नबानो को हिरासत में ले लिया गया है। साथ ही एहसान खान के नाम से पंजीकृत लाइसेंसी रिवॉल्वर और 25 जिंदा कारतूस भी जब्त किए गए हैं।

क्या है मामला?
एहसान खान अपनी पत्नी हुस्नबानो और बेटी अरीबा खान के साथ बलेनो कार में सीएनजी भरवाने आए थे। पंप कर्मचारी रजनीश कुमार ने परिवार को सुरक्षा नियमों के अनुसार कार से उतरने के लिए कहा, क्योंकि सीएनजी भरते समय ऐसा करना अनिवार्य है। लेकिन परिवार ने मना कर दिया, जिसके बाद रजनीश और एहसान खान के बीच बहस शुरू हो गई। मामला इतना बढ़ गया कि एहसान ने कथित तौर पर अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया और रजनीश को धक्का दे दिया। इतने में अरीबा कार की तरफ दौड़ी और अपने पिता की लाइसेंसी रिवॉल्वर निकालकर रजनीश के सीने पर तान दी। अरीबा ने धमकी देते हुए कहा, ‘तुझे इतनी गोली मारूंगी कि तेरे घरवाले भी तुझे पहचान नहीं पाएंगे।’ पूरी घटना पेट्रोल पंप के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।

इन धाराओं के तहत दर्ज हुआ मामला
घटना की सूचना मिलते ही बिलग्राम पुलिस हरकत में आ गई। पंप कर्मचारी रजनीश कुमार की वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने बिलग्राम थाने में अरीबा खान, उसके पिता एहसान खान और मां हुस्नबानो के खिलाफ एफआईआर संख्या 268/25 दर्ज कर ली। भारतीय दंड संहिता (BNS) की धारा 115(2) (आपराधिक धमकी), 352 (सार्वजनिक शांति भंग करना), 351(3) (अभद्र व्यवहार) और आर्म्स एक्ट की धारा 30 के तहत केस दर्ज किया गया।

देखें यह वीडियो – 

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.