हिंदू राष्ट्र संगठन के प्रमुख पर हमला मामलाः अब इन 3 पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज

तुषार हम्बीर कई वर्षों से पुणे के येरवड़ा जेल में सजा काट रहे हैं। तुषार के खिलाफ हत्या सहित कई गंभीर अपराध दर्ज है।

86

पुणे के ससून अस्पताल में हिंदू राष्ट्र संगठन के प्रमुख तुषार हम्बीर पर हुए हमला मामले में 3 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। इस मामले में 8 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस के अनुसार तुषार हम्बीर कई वर्षों से पुणे के येरवड़ा जेल में सजा काट रहे हैं। तुषार के खिलाफ हत्या सहित कई गंभीर अपराध दर्ज हैं। कुछ दिनों पहले बिगड़ने पर तुषार को ससून अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनकी तबीयत के बारे में पूछताछ बहाने अस्पताल में घुसकर अज्ञात हमलावरों ने तुषार को गोली मारने की कोशिश की। निशाना चूक जाने के बाद हमलावरों ने तुषार पर चाकू से वार करने का भी प्रयास किया। लेकिन वहां तैनात पुलिसकर्मी अमोल बागड़ ने तुरंत हमलावरों को रोकने की कोशिश की और तुषार हम्बीर को हमले से बचा लिया। इस दौरान पुलिसकर्मी अमोल बागड़ गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

ये भी पढ़ें – प्रधानमंत्री ने भाजपा के महापौरों को किया संबोधित, चुनाव केंद्रित सोच को लेकर कही ये बात

आरोपितों को किया गिरफ्तार 
इस घटना में तुषार हम्बीर की सुरक्षा के लिए तैनात किए गए अन्य पुलिसकर्मियों की जांच का आदेश पुलिस उपायुक्त विवेक पाटिल ने दिया था। जांच रिपोर्ट आने के बाद पुलिस उपायुक्त विवेक पाटिल ने पुलिस आरक्षक पांडुरंग भगवान कदम, पुलिस आरक्षक राहुल नंदू माली और सीताराम अहिलू कोकाटे को निलंबित कर दिया है। तुषार हम्बिरे पर हमले के बाद पुलिस ने तत्काल 8 आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया। इन आरोपितों से पूछताछ के बाद पता चला कि हमला पूर्व वैमनस्य की वजह से किया गया था।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.