रूस में विमान दुर्घटना! 16 पैराशूट जंपर्स की मौत, 7 घायल

रूस के दूरदराज के इलाकों में विमान दुर्घटनाएं आम हैं। इससे पहले भी वहां इस तरह के कई हादसे हो चुके हैं।

106

रूस में एक बड़ा विमान हादसा हुआ है। एल 410 विमान रूस के तातारस्तान क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें सवार  16 लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में 7 यात्री घायल हो गए हैं। इस विमान में पैराशूट जंपर्स का एक समूह यात्रा कर रहा था। रूसी आपात स्थिति मंत्रालय के अनुसार, दुर्घटनाग्रस्त विमान के सात यात्रियों को बचा लिया गया है।

दुर्घटनाग्रस्त एल 410 एक दो इंजन वाला, शॉर्ट-हॉल विमान था। प्रारंभिक जानकारी में बताया गया है कि हादसा इंजन में खराबी के कारण हुआ।

ये भी पढ़ेंः “जो हिंदू शादी के लिए धर्मांतरण करते हैं… !” आरएसएस प्रमुख का बड़ा बयान

पहले भी होते रहे हैं हादसे
पिछले कुछ वर्षों में रूस में हवाई यातायात की सुरक्षा में सुधार हुआ है। इसके बावजूद रूस के दूरदराज के इलाकों में विमान दुर्घटनाएं आम हैं। बताया जा रहा है कि इससे पहले भी इस तरह के कई हादसे हो चुके हैं। पिछले महीने ही पूर्वी रूस में एएन-26 विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इसमें छह लोगों की मौत हो गई थी। इससे पहले जुलाई में रूस के कामचटका में दो इंजन वाला एएन-26 दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इसमें सवार सभी 28 यात्रियों की मौत हो गई।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.