वंदे भारत स्लीपर कोच की तस्वीरें आईं सामने, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शेयर किया फर्स्ट लुक

भारतीय रेलवे द्वारा जल्द ही वंदे भारत स्लीपर ट्रेन शुरू की जाएगी। इस ट्रेन के शुरू होने से यात्रियों को लंबी दूरी की यात्रा करने में काफी सहूलियत होगी।

106

यात्रियों (Passengers) के लिए भारतीय रेलवे (Indian Railways) की ओर से एक अच्छी खबर आई है। दरअसल, भारतीय रेलवे अब यात्रियों (Passengers) के लिए वंदे भारत स्लीपर ट्रेन (Vande Bharat Sleeper Train) शुरू करने जा रहा है। यह ट्रेन जल्द ही पटरी पर दौड़ती नजर आएगी। वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों का फर्स्ट लुक भी सामने आ गया है। ट्रेन के अंदर की तस्वीरें देखकर आपका दिल खुश हो जाएगा। इस ट्रेन को यात्रियों की सुविधा के हिसाब से डिजाइन किया गया है। वंदे भारत की स्लीपर ट्रेन से यात्री लंबी दूरी की यात्रा कर सकेंगे।

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के अनुसार, वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों का डिजाइन लगभग तैयार है। स्लीपर कोच इस साल के अंत तक तैयार हो जाएगा। मिली जानकारी के अनुसार, अनुमान लगाया जा रहा है कि इस ट्रेन का ट्रायल साल 2024 में जनवरी-फरवरी में शुरू हो जाएगा और मार्च 2024 में यात्रियों के लिए इसका संचालन शुरू हो जाएगा। अभी तक इस ट्रेन का रूट क्लियर नहीं हुआ है और इसके लोगों के बीच रंग की भी चर्चा हो रही है।

यह भी पढ़ें- सीमा पर चीन-पाक से निपटने एयर चीफ मार्शल ने बताई रणनीति, जाने क्या

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने एक ट्वीट में वंदे भारत स्किपर ट्रेन की कुछ तस्वीरें साझा की हैं। मंत्री ने अपने ट्वीट में लिखा, कॉन्सेप्ट ट्रेन – वंदे भारत (स्लीपर वर्जन)

जल्द आ रहा है…2024 की शुरुआत में…

कोचों की संख्या कितनी होगी?
वंदे भारत स्लीपर ट्रेन में 20 से 22 कोच हो सकते हैं। वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के पहले संस्करण में कुल 857 बर्थ होंगी, जिनमें से 34 सीटें स्टाफ के लिए आरक्षित होंगी। वहीं इस ट्रेन में दिव्यांग यात्रियों के लिए रैंप और व्हील चेयर की सुविधा भी होगी। ताकि यात्रियों को कोई असुविधा न हो। रिक्लाइन एंगल के अलावा ट्रेन में नरम गद्देदार सीटों, मोबाइल चार्जिंग प्वाइंट और फुट रेस्ट एक्सटेंशन की संख्या भी बढ़ाई गई है।

देखें यह वीडियो- 

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.