• होम
  • राज दरबार
    • विधानसभा चुनाव 2024
    • लोकसभा चुनाव 2024
  • विशेष
  • सोशल
  • सुरक्षा
  • खेलिंपिक
    • ओलंपिक 2024
  • लाइफ स्टाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरी
Search
Hindhusthanpost.com
मराठी
29 C
Mumbai
Hindhusthanpost.com
Sunday, September 20, 2026
Facebook
Instagram
Twitter
Youtube
मराठी
  • होम
  • राज दरबार
    • विधानसभा चुनाव 2024
    • लोकसभा चुनाव 2024
  • विशेष
  • सोशल
  • सुरक्षा
  • खेलिंपिक
    • ओलंपिक 2024
  • लाइफ स्टाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरी
Home विशेष PM Modi का वीडियो हटाने पर संसद की IT समिति सख्त, 3...
  • विशेष

PM Modi का वीडियो हटाने पर संसद की IT समिति सख्त, 3 दिन में माफी न मांगने पर जुकरबर्ग गंवाएंगे मेटा का ‘सेफ हार्बर’ कवच?

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का 23 जुलाई का एक वीडियो फेसबुक से हटाने के मामले में संचार एवं सूचना संबंधी संसदीय समिति ने मेटा प्रमुख मार्क जुकरबर्ग से तीन दिन के भीतर बिना शर्त माफी मांगने को कहा है।

August 5, 2026
50
Share
Facebook
Twitter
WhatsApp
Email
Copy URL

    PM Modi: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का 23 जुलाई का एक वीडियो फेसबुक से हटाने के मामले में संचार एवं सूचना संबंधी संसदीय समिति ने मेटा प्रमुख मार्क जुकरबर्ग से तीन दिन के भीतर बिना शर्त माफी मांगने को कहा है। समिति ने कहा है कि अगर ऐसा नहीं हुआ तो मेटा को भारत में मिलने वाली कानूनी सुरक्षा एवं छूट वापस लेने पर विचार किया जा सकता है।(PM Modi)

    संसदीय समिति ने बुधवार को मेटा के प्रमुख मार्क जुकरबर्ग से बिना शर्त माफी की मांग की है। समिति ने कहा है कि यदि पत्र मिलने के तीन दिनों के भीतर माफी नहीं मांगी गई, तो सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 79(3) के तहत उपलब्ध कानूनी सुरक्षा वापस लेने और उन्हें एक प्रकाशक के रूप में कार्रवाई के दायरे में लाने पर विचार किया जा सकता है।(PM Modi)

    इसी मामले में सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय और मेटा के अधिकारियों के बीच दो दिवसीय बैठक आज यहां शुरू हुई। सरकार ने मेटा की ग्लोबल टीम को भी दिल्ली बुलाया है।(PM Modi)

    संसदीय समिति ने संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय को लिखे पत्र में कहा है कि यह निर्णय 03 अगस्त 2026 को आयोजित संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी संबंधी संसदीय स्थायी समिति की बैठक में लिया गया। बैठक में गृह मंत्रालय, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय तथा स्नैपचैट, गूगल, एक्स, मेटा और यूट्यूब के प्रतिनिधि शामिल हुए थे।(PM Modi)

    समिति ने प्रधानमंत्री मोदी के उस वीडियो को गंभीरता से लिया, जिसमें उन्होंने परीक्षा विवादों और पेपर लीक के खिलाफ सरकार की कार्रवाई के संबंध में छात्रों और जेन-जी को संबोधित किया था। समिति के अनुसार इस वीडियो को फेसबुक से लगभग 5–6 घंटे के लिए हटा दिया गया था।(PM Modi)

    ये भी पढ़ेंः JPSC-JSSC Protest: सीएम आवास जाकर वार्ता करने से इनकार, मीडिया के सामने पारदर्शी संवाद की मांग से बैकफुट पर आएगी हेमंत सरकार?

    बैठक में बाल यौन शोषण सामग्री और महिलाओं के खिलाफ अपमानजनक सामग्री प्रसारित करने वाले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों पर भी चिंता जताई गई। समिति ने कहा कि यदि कोई इंटरमीडियरी प्लेटफॉर्म ऐसी सामग्री हटाने में विफल रहता है, तो उसके खिलाफ भी आईटी अधिनियम की धारा 79(3) के तहत कार्रवाई की जानी चाहिए।(PM Modi)

    इसके अलावा, हैदराबाद साइबर पुलिस द्वारा निवेश धोखाधड़ी के एक मामले में गूगल इंडिया के प्रमुख को सह-आरोपी बनाए जाने के मुद्दे पर भी चर्चा हुई। शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि फर्जी निवेश ऐप्स के जरिए उन्हें 48 लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ। समिति ने इच्छा व्यक्त की कि भारत सरकार गूगल इंडिया के खिलाफ भी इसी प्रकार की कार्रवाई पर विचार करे। प्रधानमंत्री का वीडियो हटाने पर मेटा से जवाब तलब, मार्क जुकरबर्ग से माफी की मांग की है।(PM Modi)

    Join Our WhatsApp Community
    Get The Latest News!
    Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.

    Check your inbox or spam folder to confirm your subscription.

    • TAGS
    • Mark Zuckerberg 3 day ultimatum PM Modi video
    • MeitY summons Meta Mark Zuckerberg apology demand
    • Nishikant Dubey IT Committee Meta Facebook row 2026
    • Parliamentary Panel ultimatum Meta Chief Zuckerberg
    • PM Modi
    • PM Modi video removal Facebook Meta algorithm bias
    • Section 79 Section 3 IT Act Safe Harbour withdrawal
    Share
    Facebook
    Twitter
    WhatsApp
    Email
    Copy URL
      Previous articleJPSC-JSSC Protest: सीएम आवास जाकर वार्ता करने से इनकार, मीडिया के सामने पारदर्शी संवाद की मांग से बैकफुट पर आएगी हेमंत सरकार?
      Next articleSambit Patra का कांग्रेस पर पलटवार, छात्रों को राजनीतिक टूल बनाने से बेनकाब हो रहा है कांग्रेस का एजेंडा?
      HindusthanPost Bureau

      Latest News

      • Telecom मैन्युफैक्चरिंग का बड़ा केंद्र बनने की ओर ग्वालियर, केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने किया निरीक्षण September 20, 2026
      • MP के गांधी सागर में बढ़ा चीता परिवार, मादा चीता को CM यादव ने दिया ये नाम September 20, 2026
      • CM Mohan Yadav का बड़ा ऐलान, नीमच में शीघ्र शुरू होगा एयरपोर्ट; शासकीय भर्तियों पर कही ये बात September 20, 2026
      • Asian Games 2026: सुचिका ने बढ़ाया देश का मान, MMA में मेडल पक्का; जीतने के बाद क्या कहां? September 20, 2026
      • FDA की बड़ी कार्रवाई, 1.13 करोड़ का प्रतिबंधित गुटखा-पान मसाला जब्त; ऐसे दबोचा September 20, 2026
      Join Our WhatsApp Community

      Popular

      • Telecom मैन्युफैक्चरिंग का बड़ा केंद्र बनने की ओर ग्वालियर, केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने किया निरीक्षण September 20, 2026
      • MP के गांधी सागर में बढ़ा चीता परिवार, मादा चीता को CM यादव ने दिया ये नाम September 20, 2026
      • CM Mohan Yadav का बड़ा ऐलान, नीमच में शीघ्र शुरू होगा एयरपोर्ट; शासकीय भर्तियों पर कही ये बात September 20, 2026
      • Asian Games 2026: सुचिका ने बढ़ाया देश का मान, MMA में मेडल पक्का; जीतने के बाद क्या कहां? September 20, 2026
      • FDA की बड़ी कार्रवाई, 1.13 करोड़ का प्रतिबंधित गुटखा-पान मसाला जब्त; ऐसे दबोचा September 20, 2026
      Tweets by HindusthanPostH

      © Hindusthan Post All Rights Reserved

      • About Us
      • Contact Us
      • Disclaimer
      • Privacy Policy