पैराग्लाइडर दुर्घटनाग्रस्त, दो नेवी ऑफिसरों की मौत

आईएनएस गरुड़ से उड़ान भरने के बाद यह नौसैनिक शक्ति ग्लाइर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में मृत अधिकारियों के नाम लेफ्टिनेंट राजीव झा और नेवी ऑफिसर सुनील कुमार है। यह हादसा कोच्ची में थोप्पमुडी नौसैनिक अड्डे के पास हुआ।

108

कोच्चि। कोच्ची में रविवार सुबह एक पैराग्लाइडर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। नियमित उड़ान के दौरान हुए इस हादसे में दो नौसेना अधिकारियों की मौत हो गई। नौसेना का यह ग्लाइडर रोज की तरह प्रशिक्षण उड़ान भर रहा था। आईएनएस गरुड़ से उड़ान भरने के बाद यह नौसैनिक शक्ति ग्लाइर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में मृत अधिकारियों के नाम लेफ्टिनेंट राजीव झा और नेवी ऑफिसर सुनील कुमार है। यह हादसा कोच्ची में थोप्पमुडी नौसैनिक अड्डे के पास हुआ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में लेफ्टिनेंट राजीव झा और नेवी अधिकारी सुनील कुमार गंभीर रुप से जख्मी हो गए थे। उन्हें आईएनएचएस अस्पताल में रेफर किया गया था, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। दक्षिणी नौसेना कमान ने इस हादसे की जांच के आदेश दिए हैं।
3 अक्टूबर को भी हुआ था पैराग्लाइडिंग हादसा
कर्नाटक के कारवार में 3 अक्टूबर को भी एक हादसा हुआ था। इसमें पैराग्लाइडिंग के दौरान नौसेना के एक अधिकारी की मौत हो गई थी, जबकि प्रशिक्षक को बचा लिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार अधिकारी और उसका प्रशिक्षक रबींद्रनाथ टैगोर तट पर पैराग्लाइडिंग कर रहे थे। इसी दौरान उसमें तकनीकी खराबी आने के कारण वह समुद्र मे गिर गया। मृतक की पहचान नौसेना अधिकारी मधुसूदन रेड्डी( 56) के रुप में हुई। वो कारवार में एक नौसैनिक अड्डे पर तैनात थे।
मछुआरों और जीवन रक्षकों ने बचाई जान
इस हादसे में पैराग्लाइडर प्रशिक्षक को वहां मौजूद मछुआरों और जीवन रक्षकों ने बचा लिया था। बताया गया कि रेड्डी रस्सियों में फंस गए और काफी गहरे पानी में चले गए। उसके बाद आसपास के मछुआरे और जीवन रक्षक वहां मदद के लिए दौड़ पड़े। उन्होंने दोनों को पानी से बाहर निकाला। बाद में उन्हें अस्पताल ले जाया गया। रेड्डी की अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो गई, जबकि प्रशिक्षक की जान बच गई। मामले की जांच की जा रही है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.