आतंकी पैदा करने में ही नहीं, ठगी में भी आगे पाकिस्तानी! जानें, फ्रांस में किस तरह किया 800 करोड़ का घोटाला

फ्रांस व आसपास के देशों के लोग लंबे समय से धोखाधड़ी के शिकार हो रहे थे। डेढ़ वर्ष पहले फ्रांसीसी पुलिस ने जांच शुरू की तो बड़े पाकिस्तानी जालसाज नेटवर्क का पता चला।

90

पूरी दुनिया में आतंक की फसल में मददगार पाकिस्तानी अब धोखाधड़ी व ठगी में भी पीछे नहीं हैं। फ्रांस की पुलिस ने ऐसे 11 पाकिस्तानियों को गिरफ्तार किया है, जिन्होंने जाली दस्तावेज बनाने के साथ धन की हेराफेरी की और बैंकों के साथ 800 करोड़ रुपये से अधिक की धोखाधड़ी को अंजाम दिया।

फ्रांस व आसपास के देशों के लोग लंबे समय से धोखाधड़ी के शिकार रहे थे। डेढ़ वर्ष पहले फ्रांसीसी पुलिस ने जांच शुरू की तो बड़े पाकिस्तानी जालसाज नेटवर्क का पता चला।

11 पाकिस्तानी गिरफ्तार
इन मामलों में पेरिस व आसपास के क्षेत्रों से 11 पाकिस्तानियों को गिरफ्तार किया गया है। ये पाकिस्तानी नागरिक मिल कर पहले जाली दस्तावेज बनाते थे, फिर उन जाली दस्तावेजों के आधार पर फर्जी कंपनियां खड़ी कर लेते थे। इन कंपनियों के माध्यम से धोखाधड़ी, मनी लांड्रिंग और बैंकों के साथ हेराफेरी को अंजाम दिया जाता था। इन सभी पाकिस्तानियों को जेल भेज दिया गया है।

ये भी पढ़ेंः नेताजी की 125वीं जयंतीः प्रधानमंत्री ने किया नमन, दिया यह संदेश

180 बैंक खाता खोलकर की हेराफेरी
पुलिस की रिपोर्ट के मुताबिक इन लोगों ने 180 बैंक खाते खोले। ये खाते फर्जी कंपनियों के नाम पर खोले गए। इस जालसाज नेटवर्क ने 2019 से 2021 तक गैरकानूनी ढंग से 4.1 करोड़ यूरो (800 करोड़ पाकिस्तानी रुपये) की धोखाधड़ी की। पुलिस ने इन पाकिस्तानियों के पास से 287 जाली दस्तावेज जब्त किये हैं, जिनका इस्तेमाल फर्जी बैंक खाते खोलने के लिए किया गया था। पुलिस ने 40 बैंकों में 10 लाख यूरो जब्त भी किये हैं। गिरफ्तारी के समय इन लोगों के पास नकद एक लाख 34 हजार यूरो भी मिले। पुलिस अब इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश कर रही है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.