अब नए रंग में दिखेगी वंदे भारत एक्सप्रेस, रेल मंत्री ने साझा की तस्वीरें

वंदे भारत एक्सप्रेस अब दूसरे रंग में भी नजर आएंगी। नई वंदे भारत एक्सप्रेस की तस्वीरें सामने आ गई हैं।

135

भारतीय रेलवे (Indian Railway) देशभर में एक के बाद एक वंदे भारत एक्सप्रेस (Vande Bharat Express) ट्रेनें लॉन्च कर रहा है। इसके साथ ही वंदे भारत रेलवे फीडबैक के आधार पर ट्रेनों (Trains) में बदलाव भी कर रहा है। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव (Ashwini Vaishnaw) ने शनिवार को कहा कि वंदे भारत ट्रेन में 25 नए विकास किए गए हैं। उन्होंने कहा कि रेलवे फीडबैक के आधार पर वंदे भारत ट्रेनों में बदलाव कर रहा है। रेल मंत्री ने कहा कि नए सेफ्टी फीचर एंटी-क्लाइंबर्स (Safety Features Anti-Climbers) पर भी काम किया जा रहा है। खास बात यह है कि वंदे भारत ट्रेन अब अलग रंग में नजर आ रही है। नई वंदे भारत ऑरेंज (Orange), और ग्रे (Grey) कलर कॉम्बिनेशन (Combination) में नजर आ रही है।

आपको बता दें कि वंदे भारत ट्रेन दूसरे रंगों में भी देखने को मिलेगी। नई वंदे भारत ट्रेन की तस्वीरें और वीडियो सामने आ गए हैं। इसमें वंदे भारत ट्रेन ऑरेंज, और ग्रे कलर के कॉम्बिनेशन में नजर आ रही है। अभी तक वंदे भारत ट्रेन नीले और सफेद रंग में ही नजर आती थी।

यह भी पढ़ें- श्री काशी विश्वनाथः आधी रात से ही उमड़ी आस्था, चहुंओर दिखा शंकर का नजारा

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि वंदे भारत ट्रेन का नया रंग तिरंगे से लिया गया है। इस नई वंदे भारत ट्रेन में नारंगी रंग प्रमुखता से उभर कर सामने आ रहा है। साइड से देखने पर ग्रे और नारंगी रंग नजर आता है। रेल मंत्री ने ट्विटर पर नई वंदे भारत ट्रेनों की तस्वीरें शेयर की हैं।

इंटीग्रल कोच फैक्ट्री में वंदे भारत ट्रेनों का निर्माण
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शनिवार को चेन्नई में इंटीग्रल कोच फैक्ट्री का दौरा किया। इस फैक्ट्री में वंदे भारत ट्रेनों का निर्माण किया जा रहा है। रेल मंत्री के इस दौरे के वीडियो और तस्वीरें सामने आ गई हैं। इन तस्वीरों से वंदे भारत ट्रेन के नए रंग की जानकारी सामने आई है।

कई अन्य बातों पर भी हुई चर्चा: वैष्णव
अश्विनी वैष्णव ने बताया कि वंदे भारत ट्रेन में 25 नए विकास किए गए हैं। रेल मंत्री ने कहा, ‘जमीन पर उतरी वंदे भारत ट्रेन से हमें जो भी फीडबैक मिल रहा है, हम उस पर काम कर रहे हैं। हमने कई अन्य चीजों पर भी चर्चा की है। हम एक नए सुरक्षा फीचर एंटी-क्लाइंबर्स पर भी काम कर रहे हैं।

देखें यह वीडियो- Himachal Pradesh में बाढ़ ने मचाई तबाही, तिनके की तरह बह गए घर 

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.