एनआईआरएफ ने घोषित की भारत के शीर्ष कॉलेजों की रैंकिंग, प्रवेश के पहले जानिये किस क्षेत्र के लिए कौन सा संस्थान है शीर्ष पर

शिक्षा मंत्रालय ने वर्ष 2023 के लिए एनआईआरएफ सूची घोषित की है। इसमें देशभर के शैक्षणिक संस्थान सम्मिलित किये गए थे, जिसमें शीर्ष बीस के नाम हैं।

174
एनआईआरएफ रैंकिंग

भारत के शिक्षा विभाग द्वारा वर्ष 2023 का नेशनल इंस्टिट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क (एनआईआरएफ) घोषित कर दिया गया है। इसमें शीर्ष कॉलेज, यूनिवर्सिटी और अलग-अलग संकाय के शीर्ष संस्थानों की सूची है। तकनीकी शिक्षा में इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (आईआईटी) मद्रास लगातार पांचवे वर्ष शीर्ष पर बना हुआ है। इसक साथ यूनिवर्सिटी में से इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ साइंस, बेंगलुरू पहले स्थान पर है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री राजकुमार रंजन सिंह ने एनआईआरएफ सूची सार्वजनिक की है।

एनआईआरएफ सूची से प्रवेश को इच्छुक छात्र अपनी रुचि के अनुसार प्रवेश की तैयारी कर सकते हैं। इसके लिए शिक्षा विभाग शैक्षणिक संस्थानों के शैक्षणिक स्तर, शिक्षा स्थल, संसाधन और शिक्षकों के स्तर समेत विभिन्न क्षेत्रों का आंकलन करता है। जिसके बाद एनआईआरएफ सूची घोषित की जाती है।

शीर्ष विश्वविद्यालय
1. इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ साइंस, बैंगलुरू
2. जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी, नई दिल्ली
3. जामिया मिल्लिया इस्लामिया, नई दिल्ली
4. जादवपुर युनिवर्सिटी, कोलकाता
5. बनारस हिंदू यूनिर्सिटी, वाराणसी

शीर्ष कॉलेज
1. मिरांडा कॉलेज, दिल्ली
2. हिंदू कॉलेज, दिल्ली
3. प्रेसिडेंसी कॉलेज, चेन्नई
4. पीएसजीआर कृष्णम्मल महिला कॉलेज, कोयंबटूर
5.सेंट जेवियर्स कॉलेज, कोलकाता

ये भी पढ़ें – विपक्ष को एकजुट करने के नीतीश के प्रयास को बड़ा झटका, बैठक को लेकर कांग्रेस ने लिया बड़ा निर्णय

शीर्ष इंजीनियरिंग कॉलेज
1. इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, मद्रास
2. इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, दिल्ली
3. इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, मुंबई
4. इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, कानपुर
5. इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, रूड़की

शीर्ष मैनेजमेंट इंस्टिट्यूट
1. इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट, अहमदाबाद
2. इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट, बैंगलुरू
3. इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट, कोझिकोड
4. इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट, कोलकाता
5. इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, दिल्ली

शीर्ष मेडिकल कॉलेज
1. ऑल इंडिया इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस, दिल्ली
2. पीजीआईएमईआर, चंडीगढ़
3. सीएमसी, वेल्लोर
4. एनआईएमएचएनएस, बैंगलुरू
5. जेआईपीजीएमईआर, पुदुच्चेरी

शीर्ष फार्मसी कॉलेज
1. नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ फार्मास्यूटिकल एजुकेशन एण्ड रिसर्च, हैदराबाद
2. जामिया हमदर्द, नई दिल्ली
3. बिड़ला इस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एण्ड साइंस, पिलानी
4. जेएसएस कॉलेज ऑफ फार्मसी,ऊटी
5. इंस्टिट्यूट ऑफ केमिकल टेक्नोलॉजी, मुंबई

शीर्ष कानून विश्वविद्यालय
1. नेशनल लॉ स्कूल ऑफ इंडिया यूनिवर्सिटी, बैंगलुरू
2. नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी, दिल्ली
3. नल्सर यूनिर्सिटी ऑफ लॉ, तेलंगाना
4. दे वेस्ट बंगाल नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ ज्यूडीशियल साइसेंस, पश्चिम बंगाल
5. जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली
6. सिम्बायसिस लॉ स्कूल, महाराष्ट्र

देखें पूरी रैंकिंग –

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.